
पंजाब के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी के खिलाफ बड़ा एक्शन, विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार
AajTak
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था.
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी को 2016 से 2022 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विजिलेंस टीम के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच ये कार्रवाई की गई है.
विजिलेंस टीम के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक पूर्व डिप्टी सीएम और उनके परिवार की आय 4,52,18,771 रुपये थी, जबकि खर्च 12,48,42,692 रुपये था. उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ओपी सोनी ने अपनी पत्नी सुमन सोनी और बेटे राघव सोनी के नाम पर संपत्तियां बनाईं थीं.
विजिलेंस टीम के प्रवक्ता ने कहा कि जांच के बाद ओपी सोनी के खिलाफ अमृतसर रेंज के पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत FIR दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.
पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रह थी. बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के आरोप में उनके खिलाफ 8 नवंबर को एक शिकायत चंडीगढ़ में दर्ज की गई थी. इस शिकायत में कहा गया था कि उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की थी.
ओपी सोनी ही नहीं, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ भी विजिलेंस ब्यूरो आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कर रहा है. हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो ने इसी हफ्ते चन्नी से पूछताछ की थी. मोहाली में हुई इस पूछताछ से पहले विजिलेंस चन्नी से अप्रैल और जून में दो बार पूछताछ कर चुका है. पूछताछ के दौरान चन्नी ने बताया था कि उनके पास केवल दो घर, दो कार्यालय और एक दुकान है. उन्होंने ब्यूरो को इस संबंध में विवरण दिया. उन्होंने भगवंत मान पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया. सूत्रों के मुताबिक, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चन्नी, उनके परिवार के लोगों और सहयोगियों की संपत्ति की जांच कर रहा है. हालांकि चन्नी ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और सतर्कता जांच को "पूरी तरह से राजनीतिक" बताया है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


