
'पंजाब की जेलों में बेची जा रहीं नशीली गोलियां' ...नवजोत सिंह सिद्धू ने CM भगवंत मान पर साधा निशाना
AajTak
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हाल ही में बीएसएफ द्वारा पंजाब पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संदिग्ध 75 व्यक्तियों की सूची देने के बाद उठाए गए कदमों पर पंजाब और हरियाणा सरकारों से स्थिति रिपोर्ट मांगी है.
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर पंजाब सरकार की खिंचाई के बीच, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की निगरानी में जेलों में नशीली गोलियां बेची जा रही हैं. सिद्धू ने यह भी दावा किया कि अगर उनकी बात गलत साबित हुई तो वह राजनीति छोड़ने को तैयार हैं.
सिद्धू ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा , 'कानून-व्यवस्था, ड्रग माफिया, जेल. हाई कोर्ट ने एक हफ्ते में पॉलिसी मांगी. सीएम भगवंत मान जेल मंत्री हैं. उन्होंने क्या किया?... जेलों के अंदर नशीली गोलियां बेची जा रही हैं... अगर मैं झूठा साबित हो गया, तो राजनीति छोड़ दूंगा'. पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हाल ही में बीएसएफ द्वारा पंजाब पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संदिग्ध 75 व्यक्तियों की सूची देने के बाद उठाए गए कदमों पर पंजाब और हरियाणा सरकारों से स्थिति रिपोर्ट मांगी है.
उच्च न्यायालय ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित एक समाचार पर संज्ञान लिया जिसमें उल्लेख किया गया था कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संदेह में 75 व्यक्तियों की सूची दी थी. इसके अलावा हाई कोर्ट ने इस मामले में पंजाब और हरियाणा सरकार और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को भी पक्ष बनाया है और उन्हें नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. बीएसएफ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में अब तक उसने करीब 755 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए हैं.
बीएसएफ ने एक साल में मार गिराए 95 पाकिस्तानी ड्रोन
बीएसएफ ने कुछ दिन पहले बताया था कि उसने गत 1 वर्ष में पाकिस्तान से आ रहे 95 ड्रोन मार गिराए गए हैं. 36 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 15 राइफलें और 38 पिस्तौलें बरामद की गई हैं. इसके अलावा सीमा पार करने की कोशिश कर रहे 9 पाकिस्तानी भी मारे गए हैं. हाई कोर्ट ने एनसीबी को पंजाब और हरियाणा में नशीली दवाओं की लत से पीड़ित व्यक्तियों का विवरण देने वाली एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया.
उच्च न्यायालय ने एनसीबी से पूछा है कि उन लोगों को जागरूक करने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा सकते हैं, जो नशीली दवाओं की लत में नहीं हैं. उन्हें नशीली दवाएं लेने से कैसे रोका जाना चाहिए. इससे पहले सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के पश्चिमी कमान के स्पेशल डीजी योगेश बहादुर ने कहा था कि उन्होंने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध ड्रग व्यापारियों की एक सूची पंजाब पुलिस को दी है. बीएसएफ ने एनडीपीएस एक्ट 1988 (NDPS Act 1988) के तहत उन्हें हिरासत में लेने की भी सिफारिश की है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




