
पंजाब की जनता को 'दोगुनी' राहत, हफ्तेभर में करीब 16 रुपये लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल!
AajTak
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से देश के साथ-साथ पंजाब की भी जनता परेशान है. केंद्र सरकार ने जैसे ही पेट्रोल पर 5 रुपये लीटर और डीजल पर 10 रुपये लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई. चुनाव वाले राज्यों ने तुरंत वैट में कटौती कर जनता को डबल गिफ्ट दे दिया.
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से देश के साथ-साथ पंजाब की भी जनता परेशान है. केंद्र सरकार ने जैसे ही पेट्रोल पर 5 रुपये लीटर और डीजल पर 10 रुपये लीटर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) घटाई. चुनाव वाले राज्यों ने तुरंत वैट (VAT) में कटौती कर जनता को डबल गिफ्ट दे दिया. ऐसे में पंजाब (Punjab) जैसे राज्य पर ज्यादा नैतिक दबाव बढ़ गया था, क्योंकि यहां भी जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. लेकिन अब मंथन के बाद पंजाब सरकार (Punjab Government) ने बड़ा फैसला करते हुए पेट्रोल का रेट 10 रुपये और डीजल का रेट 5 रुपये लीटर घटाया है. ये रेट आज रात से ही लागू होंगे. पंजाब में अब जनता को एक हफ्ते के अंदर पेट्रोल कम से कम साढ़े 15 रुपये और डीजल भी साढ़े 15 रुपये लीटर सस्ता मिलने वाला है. पेट्रोल पर केंद्र सरकार ने 5 रुपये लीटर एक्साइज ड्यूटी घटाई थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने उसपर वैट 10 रुपये लीटर घटाने का फैसला लिया है. यानी पंजाब सरकार ने पेट्रोल पर केंद्र की तुलना में 'दोगुनी' राहत दी है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












