
पंजाब की गलियों से शुरू हुआ गैंगवार, कनाडा तक कत्लेआम... बिश्नोई-बंबीहा गैंग की खूनी जंग की Inside Story
AajTak
कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इसी के साथ बिश्नोई गैंग और बंबिहा गैंग की खूनी जंग एक बार फिर सबके सामने आ गई है. इन दोनों गैंग की दुश्मनी काफी पुरानी है, इसमें सिद्धू मूसेवाला समेत कई लोगों की जान जा चुकी है.
कनाडा में भारत से फरार गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये शूटआउट विनिपैग शहर में हुआ. यहां अज्ञात हमलावरों ने सुक्खा के घर में घुसकर उसके सिर में 9 गोली मारी. इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा से 10,570 किलोमीटर दूर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है. लॉरेंस गैंग ने ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी. इन दोनों हत्याओं के पीछे बिश्नोई गैंग और बंबिहा गैंग की खूनी जंग है, जो सालों से चली आ रही है.
क्या कहा लॉरेंस बिश्नोई ने?
लॉरेंस बिश्नोई नाम से बने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके सुक्खा की मौत की जिम्मेदारी ली गई. इस पोस्ट में कहा गया, 'हां जी सत श्री कॉल, राम राम. ये सुक्खा दुनिके बंबिहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा में. उसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है. इस ड्रग एडिक्टेड नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे. हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सबकुछ किया. संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था पर अब इसके किए हुए पापों की सजा उसे मिल गई है. बस एक बात कहनी है जो दुक्कियां तिक्कियां अभी भी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ. मत सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बचोगे, टाइम जरूर कम ज्यादा लग सकता है.लेकिन सजा सबको मिलेगी.'
लॉरेंस बिश्नोई की इस पोस्ट में चार नामों का जिक्र (बंबिहा, गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा और संदीप नंगल) है, और इन्हीं नामों के चारों तरफ ये जंग की पूरी कहानी घूमती है. आइए जानते हैं कि आखिर बंबिहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई कौन हैं और इनके पीछे की दुश्मनी की कहानी क्या है?
बंबिहा गैंग की पूरी कहानी सबसे पहले बात करते हैं बंबिहा गैंग की. मोगा जिले के बंबिहा गांव में जन्मे दविंदर बंबिहा का असली नाम दविंदर सिंह सिद्धू था. जुर्म की दुनिया में आने से पहले वह एक लोकप्रिय कबड्डी खिलाड़ी हुआ करता था. साल 2010 में जब वह कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था, तब उसका नाम एक क़त्ल के मामले में सामने आया था. यह वारदात उसके गांव में दो समूहों में हाथापाई के दौरान हुई थी. हत्या के मामले में दविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जिसके बाद वो जेल में कई गैंगस्टरों के संपर्क में आया और फिर खतरनाक शार्प शूटर बन गया. लेकिन 9 सितंबर 2016 को बठिंडा जिले के रामपुरा के पास गिल कलां में 26 वर्षीय दविंदर बंबिहा को एक मुठभेड़ में पंजाब पुलिस ने मार गिराया था. बंबिहा पर 15 से ज्यादा केस दर्ज हुए, जिसमें 6 मर्डर के थे.
बंबिहा की मौत के बाद कौन चला रहा गैंग?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










