
पंजाबः होजरी कारोबारी के अपहरण में शामिल 2 बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, पांच हो चुके हैं गिरफ्तार
AajTak
इस कांड में शामिल दो बदमाश संजीव कुमार उर्फ संजू बहमन और शुभम गोपी फरार चल रहे थे. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश लुधियाना जिले की तहसील सहनेवाल के पास आ रहे हैं. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए वहां जाल फैलाया और गोलीबारी के दौरान वो दोनों मारे गए.
पंजाब पुलिस ने एक कारोबारी को अगवा करने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने इस अपहरणकांड में शामिल दो बदमाशों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया. दरअसल, ये बदमाश उस गैंग के सदस्य थे, जिन्होंने कारोबारी को अगवा करने के बाद पांच करोड़ की रुपये की फिरौती मांगी थी.
दरअसल, लुधियाना के नूरवाला रोड पर होजरी कारोबारी संभव जैन की फैक्ट्री है. 17 नवंबर की रात संभव रोज की तरह काम निपटा कर घर जाने के लिए फैक्ट्री से निकले थे. जैसे ही वो अपनी कार से कुछ दूर ही चले थे, तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी. जैसे संभव कार से बाहर निकले, बदमाशों ने उन्हें उनकी ही कार में बैठाकर अगवा कर लिया था.
इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी को फोन करके फिरौती मांगी थी. इस दौरान बदमाश कहीं रुके नहीं, बल्कि कारोबारी को साथ लेकर शहर में ही करीब तीन घंटे तक चक्कर लगाते रहे थे. इसके बाद उन्होंने कारोबारी संभव की जांघ में गोली मार दी थी. और उन्हें एक सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक-एक करके पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था.
मगर, इस कांड में शामिल दो बदमाश संजीव कुमार उर्फ संजू बहमन और शुभम गोपी फरार चल रहे थे. बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश लुधियाना जिले की तहसील सहनेवाल के पास आ रहे हैं. पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए वहां जाल फैलाया. जैसे ही बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने पुलिस देखा तो फायरिंग शुरु कर दी.
इस दौरान पुलिस वे जवाबी फायरिंग की, जिसमें संजीव कुमार उर्फ संजू बहमन और शुभम गोपी दोनों पुलिस की गोली लगने से मारे गए. जबकि एक पुलिसकर्मी भी ज़ख़्मी हो गया. इस मुठभेड़ को पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है कि क्योंकि मारे गए दोनों बदमाश बेहद शातिर थे. इससे पहले पुलिस ने इस अपहरणकांड में शामिल जतिन उर्फ नेपाली, प्रेमजीत, मंतोष कुमार, आदित्य शर्मा उर्फ बोहेमिया और मंदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










