
पंचायत चुनाव: विकास दुबे के बिकरु गांव की बदली-बदली फिजा, प्रधानी पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में
AajTak
पहले बिकरु में वही प्रधान होता था जिसको विकास दुबे चाहता था. सबसे पहले 1995 में विकास दुबे प्रधान हुआ उसके खिलाफ कोई खड़ा नहीं हो सका. इसके बाद 2000 में उसने अनुसूचित जाति की सीट होने पर उसने गायत्री को निर्विरोध प्रधान बनवाया.
कानपुर के कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मरने के बाद अब पहली बार उसके गांव में उसकी मर्जी के खिलाफ प्रधान चुना जाएगा. इस बार 10 प्रत्याशी गांव में प्रधानी चुनाव लड़ रहे हैं. बिकरु पंचायत में 2 गांव आते हैं एक गांव बिकरु और दूसरा डिब्बा नेवादा. इस बार बिकरु का प्रधान बनने के लिए बिकरु से सात और नेवादा से तीन लोगों ने नामांकन कराया है. बिकरु गांव की सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है. पहले बिकरु में वही प्रधान होता था जिसको विकास दुबे चाहता था. सबसे पहले 1995 में विकास दुबे प्रधान हुआ उसके खिलाफ कोई खड़ा नहीं हो सका. इसके बाद 2000 में उसने अनुसूचित जाति की सीट होने पर उसने गायत्री को निर्विरोध प्रधान बनवाया. 2005 में सीट सामान्य हुई तो फिर अपने भाई दीपू की पत्नी अंजली को निर्विरोध प्रधान बनाया.
पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










