
न सिंहासन, न ताज और न राजा... अमेरिका में फैल रही लॉस एंजेलिस से निकली चिंगारी, ट्रंप के बर्थडे पर बड़ा आंदोलन!
AajTak
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 'NoKings' के बैनर लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. ट्रंप पर तानाशाही के आरोप लगे हैं और 14 जून यानी ट्रंप के बर्थडे के मौके पर देशव्यापी बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है. यह आंदोलन उनकी सेना की परेड और अवैध प्रवासियों के खिलाफ कठोर नीतियों के विरोध में है.
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हो रहे विरोध प्रदर्शनों में एक बैनर हर जगह नजर आ रहा है, जिसपर लिखा है 'NoKings'. यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध का नया नारा है, जिसका मतलब है कि अमेरिका में न कोई सिंहासन है, न ताज है और न राजा. यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों को तानाशाही मनमानियां बताने वाले विरोधियों का ताजा तंज है.
इन बैनर्स के साथ लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैधअप्रवासियों के खिलाफ धरपकड़ और उनके देशनिकाले की नीतियों का विरोध कर रहे हैं. अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले कैलिफोर्निया सूबे में यह विरोध प्रदर्शन अब पुलिस-प्रदर्शनकारियों के हिंसक टकराव, लूटपाट और अराजकता में बदल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: अवैध शरणार्थियों का अड्डा, लेफ्टिस्ट गुटों पर ट्रंप का एक्शन और डिपोर्टेशन का सीक्रेट प्लान... लॉस एंजेलिस में कैसे बन गए गृहयुद्ध जैसे हालात?
ट्रंप पर प्रदर्शनकारी लगा रहे तानाशाही के आरोप!
प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति ट्रंप पर तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं ट्रंप अपने खिलाफ हो रहे विरोध को पैसा देकर जुटाई जा रही भीड़ करार दे रहे हैं. हालात यह हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप सेना की टुकड़ियों को तैलात कर चुके हैं जिससे हालात संभलने के बजाए और उलझ गए हैं.
टकराव की आंच केवल कैलिफोर्निया तक सीमित नहीं है. बल्कि दूसरे सूबों में भी ट्रंप विरोधी प्रदर्शनों का सिलसिला तेज हो रहा है. आने वाले 14 जून को जब डॉनल्ड ट्रंप अपना 79वां जन्मिदन मना रहे होंगे. साथ ही अमेरिकी सेना की 250वीं सालगिरह मनाते हुए वाशिंगटन डीसी में सैनिक परेड निकाली जा रही होगी, तो अमेरिका के कई शहरों में नो किंग्स विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला भी नजर आएगा.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












