
न शादी की और न ही नौकरी...38 साल से अनाथ बच्चों का पालन, पढ़ाई के लिए विदेश भेजे
AajTak
एक मां जिसने हजारों अनाथ बच्चों को अपना बच्चा बनाया, अनाथ बच्चों को पालने के लिए कभी शादी भी नहीं की. कुछ बच्चों को पढ़ा-लिखाकर विदेश तक भेजा. कुछ की शादी तक करवाई. 38 साल से जारी है अनाथों का लालन-पालन...
एक बुजुर्ग महिला के आसपास आपको हंसते-मुस्कुराते बच्चे-बच्चियां दिख रहे हैं न.. लेकिन आपको ये जानकर दुख होगा कि इन बच्चों का इस दुनिया में कोई नहीं सिवाय इन्हीं अंजिना राजगोपाल के. अंजिना जी की उम्र यूं तो दादी वाली हो चली है, लेकिन उनके यहां मौजूद छोटा-बड़ा हर कोई उन्हें मम्मी कहकर बुलाता है. क्योंकि इन सब बच्चों को मां का प्यार अंजिना जी ने ही दिया है. दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-12 में अंजिना जी 'साईं कृपा' नाम से एक अनाथालय चलाती हैं. बच्चों का सहारा बनने की उनकी यात्रा 38 साल पहले शुरू हुई थी. दिव्यांग बच्चे को पिटते देखा तो घर ले आईं...
अंजिना बताती हैं कि वह शुरू से ही यह काम करना चाहती थीं. लेकिन घर में पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके लिए पढ़ाई के बाद नौकरी शुरू की, लेकिन फिर पिता की मौत के बाद उन्होंने अपने मन का काम करने की ठान ली. अंजिना याद करते हुए बताती हैं कि पहला बच्चा जो वह अपने पास लेकर आई थीं, वह भी फैसला अचानक ही हुआ. वह रास्ते में जा रही थीं, तभी उन्होंने देखा कि एक आदमी एक दिव्यांग बच्चे को मार रहा था. अंजिना ने यह देखा और उस बच्चे को लेकर अपने पास आ गई.
डॉक्टर ने कहा- बच्ची नहीं बचेगी, फिर भी ले आईं
अनाथ बच्चों को अपने पास रखने का अंजिना का एक अलग जज्बा था. वह बताती हैं कि एक छोटी बच्ची जो कुछ ही दिन की थी, उसकी हालत बहुत खराब थी और वह अस्पताल में एडमिट थी. डॉक्टर ने कहा यह बच्ची ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहेगी और अगर जी गई तो इसे कोई ना कोई डिसेबिलिटी हो जाएगी. कई लोगों ने अंजिना को इस बच्चे को गोद लेने के लिए मना किया, लेकिन वो नहीं मानीं और उस बच्ची को लेकर आ गई. आज वह बच्ची 27 साल की हो चुकी है और एकदम ठीक है.
विदेश जाएगी राधिका
अंजिना ने बच्चों की परवरिश में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने की कोशिश की और फिर उन्हें नौकरी भी दिलाई. कहीं बच्चों की शादी भी की. ऐसी ही एक अनाथ बेटी राधिका बचपन से ही यहीं पर है. राधिका फिलहाल एक बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रही है और कहती है कि उसका सपना है कि वह विदेश जाकर अपनी मास्टर डिग्री ले और मम्मी ने इसके लिए इंतजाम भी कर दिया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



