
न लैपटॉप डेटा, न सिम कार्ड... 100 करोड़ का घोटाला पकड़ने वाली ड्रग इंस्पेक्टर की मर्डर मिस्ट्री!
AajTak
एफडीए अफसर नेहा शौरी ने 14 जुलाई, 2018 को तत्कालीन ड्रग कंट्रोलर को अपनी आंतरिक रिपोर्ट सौंपी थी. जिसमें निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर ब्यूप्रेनोर्फिन और अन्य दवाओं के दुरुपयोग की जानकारी दी गई थी.
Neha Shourie Murder Case: पंजाब एफडीए की 36 वर्षीय अधिकारी नेहा शौरी की हत्या के मामले में अभी तक उनके परिवार को इंसाफ का इंतजार है. साढ़े चार साल पहले नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लेकिन उनके परिवारवाले आज भी इंसाफ के आस लगाए बैठे हैं. नेहा का परिवार उनकी हत्या के मामले में नए सिरे से जांच की मांग को लेकर दर-दर भटक रहा है. याद रहे कि नेहा 1971 युद्ध के अनुभवी कैप्टन (सेवानिवृत्त) कैलाश कुमार शौरी की बेटी थीं.
पुलिस पर जांच में लापरवाही करने का आरोप साल 2019 में पंजाब एफडीए की अफसर नेहा शौरी मोहाली के खरड़ में ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी के तौर पर तैनात थीं. उनके परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पंजाब पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच को नाकाम कर दिया. उन्होंने जानबूझकर कुछ सबूतों को नजरअंदाज किया, जिससे इस खौफनाक हत्याकांड के पीछे के असली चेहरों (ड्रग माफिया) की गिरफ्तारी हो सकती थी. पुलिस ने एक क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी जिसमें कहा गया था कि हमलावर बलविंदर सिंह के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला, जिसने उसी दिन यानी 29 मार्च, 2019 को नेहा शोरी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी.
आरोपी बलविंदर को लेकर पुलिस की थ्योरी पुलिस ने दावा किया कि हमलावर बलविंदर सिंह, मोरिंडा, रूपनगर का रहने वाला था और वह एक केमिस्ट की दुकान चलाता था. जिसके यहां 2009 में एफडीए की टीम ने छापा मारा था. परिवार के अनुसार नेहा उस टीम में शामिल थी. वो उस समय एक प्रोबिशनर थी. उस टीम ने बलविंदर सिंह को अनधिकृत दवाएं बेचने के इल्जाम में पकड़ा था. इसके बाद, FDA ने आरोपी की केमिस्ट शॉप का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था. सूत्रों का कहना है कि आरोपी एक दशक बाद अपनी पत्नी के नाम पर एक और लाइसेंस चाहता था, जिसके लिए उसने आवेदन किया था. लेकिन वो आवदेन एफडीए की ओर से रिजेक्ट कर दिया गया था. पुलिस की थ्योरी कहती है कि इसी वजह से एफडीए अधिकारी नेहा की हत्या गुस्से में की गई क्योंकि आरोपी महिला अधिकारी से निजी दुश्मनी मानता था.
100 करोड़ के ब्यूप्रेनोर्फिन घोटाले की शिकायत एफडीए अफसर नेहा शौरी ने 14 जुलाई, 2018 को तत्कालीन ड्रग कंट्रोलर को अपनी आंतरिक रिपोर्ट सौंपी थी. जिसमें निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर ब्यूप्रेनोर्फिन और अन्य दवाओं के दुरुपयोग की जानकारी दी गई थी. उनके पिता कैप्टन कैलाश कुमार शौरी और परिवार के अन्य सदस्य इसी बात को नेहा की हत्या का मुख्य कारण मानते हैं. क्योंकि भ्रष्ट राजनेताओं, पुलिस अधिकारियों और निजी नशा मुक्ति केंद्रों के बीच सांठगांठ थी, इसी के चलते वे नियंत्रित दवाएं बेचकर पैसा कमा रहे थे.
बिना रिकॉर्ड बेची थी 5 करोड़ ब्यूप्रेनोर्फिन की गोलियां जांच से पता चला है कि 2019 में पंजाब के 23 निजी नशा मुक्ति केंद्रों ने बिना किसी रिकॉर्ड के 100 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग पांच करोड़ ब्यूप्रेनोर्फिन गोलियां बेचीं थीं. जांच में पाया गया कि मज़े के लिए उस दवा का दुरुपयोग किया जा रहा था, क्योंकि ब्यूप्रेनोर्फिन एक ओपिओइड एगोनिस्ट है और इसका प्रभाव अफीम की तरह होता है. पंजाब स्वास्थ्य विभाग के नतीजों से पता चलता है कि इलाज के लिए नामांकित 17 प्रतिशत नशेड़ी इस दवा के आदी थे.
विधानसभा में ब्यूप्रेनोर्फिन को लेकर हुआ था हंगामा तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर आरोप थे कि उसने ब्यूप्रेनोर्फिन के दुरुपयोग के मामले को छुपाने की कोशिश की थी. और कथित तौर पर मामले की जांच कर रही ईडी के साथ सहयोग करने से इनकार कर दिया था. राज्य सरकार ने ब्यूप्रेनोर्फिन खरीद और वितरण दस्तावेज सौंपने से इनकार कर दिया था. एजेंसी को गुमराह करने के लिए अधिकारियों और निजी नशामुक्ति केंद्रों द्वारा नशीली दवाओं के उपयोग के आंकड़ों में भी कथित तौर पर हेराफेरी की गई थी. इस मामले ने राज्य विधानसभा को भी हिलाकर रख दिया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



