
न दर्शक, न उत्साह... कौन देखे वेस्टइंडीज टीम का मैच? कभी खौफ खाती थी दुनिया, अब बेड़ा गर्क
AajTak
कभी क्रिकेट की शेर रही वेस्टइंडीज अब नेपाल से भी पिट रही है... बोर्ड की राजनीति, खिलाड़ियों का लीग प्रेम और अनुशासनहीनता ने टीम की चमक छीन ली है. नतीजा अहमदाबाद टेस्ट में खाली स्टैंड्स और भारत के सामने बेदम कैरेबियाई... सीरीज का हश्र पहले से तय दिख रहा है..'पावरहाउस' अब बस यादों में.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हुई टेस्ट सीरीज को लेकर न खिलाड़ियों में जोश दिख रहा है और न ही दर्शकों में कोई खास उत्साह. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला भले ही दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट एरीना में खेला जा रहा हो, लेकिन स्टैंड्स की खाली कुर्सियां इस बात की गवाही दे रही हैं कि इस सीरीज में लोगों की दिलचस्पी लगभग नगण्य है.
वेस्टइंडीज क्रिकेट की हालत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में छोटे प्रारूप में नेपाल जैसी टीम ने उन्हें मात दी. दरअसल, सितंबर के आखिर में शारजाह में खेली गई तीन (27, 29, 30 सितंबर) टी20 मैचों की सीरीज नेपाल ने 2-1 से जीत ली. उस सीरीज में वेस्टइंडीज के बैनर तले जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, अकील हुसैन, फेबियन एलेन जैसे बड़े खिलाड़ी उतरे थे... फिर भी नेपाल के सामने उनकी टीम उखड़ गई.
कभी क्रिकेट की दुनिया में वेस्टइंडीज को ‘पावरहाउस’ के रूप में देखा जाता था. इसने न केवल विपक्षी टीमों को डराया, बल्कि क्रिकेट का 'बेताज बादशाह' बनकर अपनी धाक जमाई. लेकिन आज यह वही टीम ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है कि उसकी पुरानी शान केवल यादों में रह गई है.
मौजूदा प्रदर्शन और नतीजों ने उम्मीदों को तोड़ दिया है. उनके खेल पर अब तालियां बजाने की बजाय केवल अफसोस जताया जाता है. जिस ताकत और आत्मविश्वास के लिए वेस्टइंडीज को जाना जाता था, वह अब कहीं खो-सा गया है. फैन्स तथा विशेषज्ञ अब केवल यह सोचते हैं कि इस महान टीम को फिर से वह ऊंचाई कैसे लौटाई जा सकती है.
ये पढ़ें - अहमदाबाद में IND vs WI टेस्ट पड़ा फीका... खाली स्टैंड्स से BCCI के फैसले पर उठे सवाल
'थ्री डब्ल्यू' (Three Ws') के नाम से विख्यात सर क्लाइव वाल्कॉट, सर फ्रैंक वॉरेल और एवर्टन वीक्स की तिकड़ी ने पचास के दशक में वेस्टइंडीज के लिए विश्व क्रिकेट का सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम तैयार किया था. आज यह तिकड़ी इस दुनिया में नहीं है... लेकिन ये दिग्गज जिंदा होते तो कैरेबियाई क्रिकेट के बुरे हालात को देखकर जरूर आंसू बहा रहे होते.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










