
न जीतूंगा न जीतने दूंगा....रवींद्र भाटी, हीना शहाब, पवन सिंह ने कहां-किनका बिगाड़ा खेल
AajTak
लोकसभा चुनाव नतीजों के बीच कुछ नेता ऐसे रहे जिन्होंने 'न जीतूंगा न जीतने दूंगा' के नारे को साकार कर दिखाया. राजस्थान की बाड़मेर सीट से रवींद्र सिंह भाटी, बिहार की सिवान लोकसभा सीट से हीना शहाब, और बिहार की ही काराकाट से पवन सिंह भले ही चुनाव में हार गए लेकिन इन तीनों ने अपनी-अपनी सीटों पर दूसरें दलों के नेताओं का खेल जरूर खराब कर दिया.
लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश आ चुका है. बीजेपी 240 सीटों के साथ लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली NDA 292 सीटें जीतने में सफल रहीं हैं. वहीं, कांग्रेस के खेमे वाली INDIA ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं. जल्द ही नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी. लेकिन, चुनाव नतीजों के बीच कुछ नेता ऐसे भी रहे जिन्होंने 'न जीतूंगा न जीतने दूंगा' के नारे को साकार कर दिखाया. ऐसे ही नेताओं की लिस्ट में राजस्थान की बाड़मेर सीट से रवींद्र सिंह भाटी, बिहार की सिवान लोकसभा सीट से हीना शहाब, और बिहार की ही काराकाट से पवन सिंह का नाम शामिल है. इन तीनों निर्दलीय नेताओं को भले ही आम चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा लेकिन इन्होंने अपनी-अपनी सीट पर दूसरों दलों का खेल जरूर बिगाड़ दिया.
पवन सिंह ने बिगाड़ा उपेंद्र कुशवाहा की खेल भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनावी किस्मत आजमा रहे थे. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. पवन सिंह को भले ही काराकाट से हार हाथ लगी, लेकिन इस चुनाव में भोजपुरी पावर स्टार ने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का खेल जरूर खराब कर दिया. दरअसल, पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में थे. इस सीट पर एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा मैदान में थे, तो वहीं CPI-ML ने राजा राम सिंह को टिकट दिया था. पवन सिंह के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया. जिसके कारण उपेंद्र कुशवाहा का खेल खराब हो गया और CPI-ML के राजा राम सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे.
वोटों की बात करें तो काराकाट से राजा राम सिंह 3,80,581 वोट पाने में कामयाब रहे. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पवन सिंह को एक लाख वोटों के अधिक अंतर से हरा दिया. निर्दलीय के रूप में चुनाल लड़ रहे पवन सिंह 2,74,723 वोट पाने में सफल रहे और एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को इसका नुकसान उठाना पड़ा. कुशवाहा 2,53,876 वोट पाने में कामयाब जरूर रहे लेकिन उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. कुल मिलाकर काराकाट सीट पर पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोटकटवा साबित हुए. त्रिकोणीय मुकाबले में पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का खेल खराब कर दिया और CPI-ML के राजा राम सिंह काराकाट सीट निकालने में सफल रहे.
सिवान से शहाबुद्दीन की पत्नी ने बिगाड़ा गेम आम चुनाव 2024 में सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर में मैदान में थीं. वहीं, आरजेडी ने इस सीट से अवध बिहारी चौधरी को, तो जनता दल (यूनायटेड) ने विजयलक्ष्मी देवी को टिकट दिया था. JD(U) की विजयलक्ष्मी देवी सिवान सीट निकालने में सफल रहीं. जबकि निर्दलीय उम्मीदवार हीना शहाब ने दूसरा स्थान हासिल किया. विजयलक्ष्मी 3,86,508 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब को 92 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया. सिवान से आरजेडी के अवध बिहारी चौधरी महज 1,98,823 वोट पाकर तीसरे स्थान पर खिसक गए. मतलब, कभी राजद के नेता रहे मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब ने इस सीट पर लालू यादव के उम्मीदवार का न सिर्फ खेल खराब किया बल्कि अवध बिहारी चौधरी को तीसरे स्थान पर पहुंच दिया.
नहीं चला भाटी का जादू, लेकिन बिगाड़ मोदी के मंत्री का गणित बिहार की सिवान और काराकाट जैसा ही हाल राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट का रहा. यहां से कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल को जीत मिली. लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मेदाराम को 7,04,676 वोट मिले. उन्होंने यहां से अपने सबसे निकटतम प्रतिद्वंदी एवं निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी को 1,18,176 वोटों से हरा दिया. 26 साल के विधायक रविंद्र सिंह भाटी को इस आम चुनाव में 5,86,500 वोट मिले जबकि यहां से बीजेपी नेता एवं मैजूदा केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी महज 2,86,733 वोट पाने में कामयाब रहे. कैलाश चौधरी की हार का अंतर 4,17,943 रहा. जबकि रविंद्र सिंह भाटी को अकेले 5,86,500 वोट मिले. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट पर मैजूदा विधायक (शिव सीट से) एवं निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रहे कैलाश चौधरी की खेल खराब कर दिया.
आपको बता दें कि बाड़मेर लोकसभा सीट पर 1957 से 2014 तक हुए कुल 15 लोकसभा चुनाव में 9 बार कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि 2 बार बीजेपी, 1 बार निर्दलीय, 1 बार बीएलडी, 1 बार आरआरपी और 1 बार जनता दल ने इस सीट का प्रतिनिधित्व किया. कांग्रेस के कर्नल सोनाराम 1996-2004 तक लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



