
न्यूक्लियर ब्लैकमेल पर मोदी का बार-बार जोर, युद्ध की नई चुनौती को लेकर भारत की क्या है तैयारी?
AajTak
सीजफायर के पीछे जो भी कारण माने जा रहे हैं, न्यूक्लियर ब्लैकमेल भी एक है - राष्ट्र के नाम संदेश के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को साफ तौर पर बता दिया है कि ऐसी चीजों की परवाह की अब कतई जरूरत नहीं हैं.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीजफायर पर जारी बहस के बीच राष्ट्र के नाम संदेश देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, और जवानों से मुलाकात की और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए बेहद जोशीला भाषण भी दिया.
लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे ज्यादा जोर न्यूक्लियर ब्लैकमेल की कोशिश पर दिखा.
1. प्रधानमंत्री ने आदमपुर एयरबेस से पूरी आर्मी को साफ साफ बोल दिया है कि न्यूक्लियर धमकी से बेपरहवाह रहकर तैयारी करनी है.
2. और, तैयारियों में ये भी ध्यान रखा जाना है कि ड्रोन के जमाने की लड़ाई के लिए तीनों सेनाओं में आपसी समन्वय बेहतरीन बना रहे.
3. प्रधानमंत्री ने अपने तरीके से ये भी समझाया है कि कैसे पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय सेनाओं के प्रदर्शन ने अगली चुनौती से निपटने के लिए आत्म विश्वास बढ़ाया है.
4. और अब तो सरकार के मंसूबे बता रहे हैं कि अगला सीजफायर इतनी आसानी से नहीं होने वाला है, अगर ऑपरेशन सिंदूर फिर से चालू हो गया तो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








