
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मॉल या मार्केट जाने का है प्लान? दिल्ली-NCR वालों के लिए आई ये ट्रैफिक एडवाइजरी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में (खासकर कनॉट प्लेस में) नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान लागू की जाने वाली व्यवस्था और पाबंदियों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है.
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में (खासकर कनॉट प्लेस में) नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान लागू की जाने वाली व्यवस्था और पाबंदियों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त संख्या में यातायात कर्मी तैनात किए जाएंगे. मुख्य रूप से बाजारों, नजदीकी मॉल और कनॉट प्लेस तथा हौज खास जैसे उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां लोग समारोह में भाग लेने के लिए आते हैं.
कनॉट प्लेस पर खास ध्यान एक अन्य अधिकारी ने कहा कि दिल्ली यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है, क्योंकि नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाने के लिए इस क्षेत्र में भारी भीड़ के उमड़ने की उम्मीद है. कनॉट प्लेस क्षेत्र में मंगलवार रात आठ बजे से नए साल के जश्न के खत्म होने तक पाबंदियां लागू रहेंगी. पुलिस उपायुक्त (यातायात) ढाल सिंह ने कहा कि यह परिवहन के सभी निजी और सार्वजनिक वाहनों पर लागू होगा.
इन रूट्स पर पाबंदी पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि नशे में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने, बाइक से स्टंट करने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, जिग-जैग और खतरनाक तरीके से वाहन चालाने समेत अन्य गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा कि मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर के उत्तरी छोर, मिंटो रोड –दीनदयाल उपाध्याय मार्ग क्रॉसिंग, आरके आश्रम मार्ग-चित्रगुप्त मार्ग क्रॉसिंग, गोल मार्केट, जीपीओ, कस्तूरबा गांधी रोड आदि के आसपास से वाहनों को कनॉट प्लेस की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सिंह ने कहा कि वैध पास रखने वालों को छोड़कर कनॉट प्लेस के आंतरिक, मध्य या बाहरी हिस्से में वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यहां कर सकते हैं गाड़ी पार्क पुलिस ने कहा कि गोल डाक खाना, आकाशवाणी के पीछे रकाब गंज रोड पर पटेल चौक, कॉपरनिकस मार्ग पर बड़ौदा हाउस से मंडी हाउस तक, डीडी उपाध्याय मार्ग पर मिंटो रोड और प्रेस रोड क्षेत्र, आरके आश्रम मार्ग पर पंचकुइयां रोड, कॉपरनिकस लेन पर केजी मार्ग-फिरोजशाह क्रॉसिंग और विंडसर प्लेस पर वाहन चालक अपने वाहन पार्क कर सकते हैं.
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कनॉट प्लेस के पास सीमित पार्किंग स्थान उपलब्ध होगा. उन्होंने कहा कि अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को उठाकर ले जाया जाएगा और जुर्माना लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों और वाहन चलकों, दोनों के लिए यातायात नियमों की इंडिया गेट पर और उसके आसपास पूरी व्यवस्था की गई है.
यहां डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक एक अधिकारी ने कहा कि पैदल यात्री की बड़ी संख्या में आवाजाही के मामले में वाहनों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि पैदल यात्रियों की अधिक भीड़ होने पर वाहनों को क्यू-प्वाइंट, सुनहरी मस्जिद, राजपथ रफी मार्ग, विंडसर प्लेस, केजी मार्ग-फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस और राजिंदर प्रसाद रोड-जनपथ के आसपास और मथुरा रोड-पुराना किला रोड आदि से से मोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि आगंतुकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गयी है क्योंकि इंडिया गेट पर पार्किंग की जगह की कमी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










