
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में लाल टोपी... कौन हैं कर्टिस स्लिवा जो ममदानी के खिलाफ लड़ रहे चुनाव
AajTak
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव 2025 में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी से सबसे आगे हैं, जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो भी मैदान में हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार स्लिवा को छोड़कर कुओमो का समर्थन किया है.
न्यूयॉर्क मेयर चुनाव 2025 का मुकाबला इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है. भारतीय मूल के जोहरान ममदानी, जिन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी से प्राइमरी जीतकर सबको चौंकाया, चुनावी दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा लाल टोपी (बेरिट) पहनने के अपने खास अंदाज और 'गार्जियन एंजेल्स' के संस्थापक के रूप में अलग पहचान रखते हैं. तीसरे प्रमुख उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो हैं, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला है.
कर्टिस स्लिवा ने वर्ष 1979 में पहली बार अपनी ट्रेडमार्क लाल टोपी पहनी थी, जब वे ब्रोंक्स में मैकडॉनल्ड्स के नाइट मैनेजर थे. उस दौर में न्यूयॉर्क में अपराध बढ़ रहा था, जिसने स्लिवा को 'मैग्निफिसेंट 13' नाम के एक नागरिक सुरक्षा ग्रुप गठित करने के लिए प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें: जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीतेंगे या नहीं आज होगा फैसला, लेकिन ट्रंप ने पहले ही दे दी ये धमकी
यह समूह आगे चलकर 'गार्जियन एंजेल्स' कहलाया, जिसमें सदस्य सफेद टी-शर्ट और लाल सैन्य टोपी पहनकर सब-वे में पेट्रोलिंग करते थे. स्लिवा की यही लाल टोपी आज भी उनकी पहचान बनी हुई है. स्लिवा कहते हैं कि यह उनके छह साथियों की याद में है, जो अपराध रोकने की कोशिश में मारे गए थे.
क्या है रिपब्लिकन के स्लिवा का वादा?
मेयर उम्मीदवार के रूप में स्लिवा इस दफा जीवन लागत, नौकरशाही में कटौती, सार्वजनिक सुरक्षा, बेघर लोगों की मदद और पशु कल्याण जैसे मुद्दों पर अपना प्रचार चला रहे हैं. वे 16 बिल्लियों के साथ रहते हैं, और बेघर इंसानों और जानवरों के लिए कई योजनाओं की बात करते हैं. हालांकि, उन्हें बाहरी व्यक्ति (आउटसाइडर) की तरह देखा जाता है और पोल्स में उनका समर्थन करीब 16% दिखाई देता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








