
न्यूड वीडियो लीक पर पाक सांसद तीसरी पत्नी पर बरसे, कहा- निकाह को तार-तार किया, अल्लाह माफ नहीं करेगा
AajTak
पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के सांसद आमिर लियाकत का बेडरूम वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो लियाकत की तीसरी बीवी दानिया शाह ने लीक किया है, जिन्होंने लियाकत से तलाक के लिए कुछ दिन पहले ही कोर्ट में अर्जी डाली है.
पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के सांसद और मशहूर टीवी होस्ट आमिर लियाकत के कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने का मामला गरमा गया है.
ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो लियाकत की तीसरी बीवी दानिया शाह ने लीक किया है. दानिया ने लियाकत से तलाक के लिए कुछ दिन पहले ही कोर्ट में अर्जी डाली है.
दानिया ने आमिर लियाकत पर मारपीट करने से लेकर, कैद कर रखने और जबरन न्यूड वीडियो शूट करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
सोशल मीडिया पर लीक इस वीडियो में लियाकत को न्यूड हालत में देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बेड पर ड्रग्स भी रखे हैं.
इन लीक वीडियो पर लियाकत ने ट्वीट कर कहा है, वे न्यूड वीडियो पर मेरा रुख जानना चाह रहे हैं. इसका जवाब है कि जो लोग इस तरह वीडियो लीक करने के जिम्मेदार हैं, उनका रुख क्या है. न्यायपालिका कहां है, जिसकी जिम्मेदारी हर नागरिक के सम्मान की रक्षा करना है, न्यायपालिका ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया? फेडरल इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी की साइबर क्राइम विंग ने अभी तक कोई एक्शन क्यों नहीं लिया.
उन्होंने कहा कि जो लोग एडल्ट्री में लिप्त हैं, वे अच्छे हैं लेकिन जो निकाह को चुनते हैं, वे बुरे हैं. दानिया ने जो किया, वह निकाह जैसे पाक संबंध को तार-तार करना है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









