
न्यायाधीश की कुर्सी छोड़ बन गए नेता, देश के ये जज संभाल चुके हैं सांसद से लेकर CM तक का पद
AajTak
न्यायाधीशों का राजनीति में प्रवेश सिर्फ हाईकोर्ट तक सीमित नहीं है. सुप्रीम कोर्ट से भी ऐसे कई उदाहरण हैं, जब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों ने राजनीति में प्रवेश किया और कई संवैधानिक पदों पर रहे.
कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वो पहले ही राजनीति में जाने के संकेत दे चुके हैं. अगर वो ऐसा करते हैं तो यह पहली बार नहीं होगा जब किसी न्यायाधीश ने न्याय का दामन छोड़कर राजनीति में हाथ आजमाने की सोची है. ये कानूनी रूप से गतल कदम भी नहीं है क्योंकि पद छोड़ने के बाद जजों के द्वारा ऐसा करने पर कोई कानूनी रोक या पाबंदी नहीं है.
बॉम्बे HC के न्यायाधीश कर चुके हैं ये काम
अभिजीत गंगोपाध्याय से पहले बॉम्बे हाई कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके विजय बहुगुणा ऐसा कर चुके हैं. विजय बहुगुणा ने फरवरी 1995 में जज के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद उन्होंने अपना कदम राजनीति की ओर बढ़ा दिया. बाद में वो संसद के सदस्य बने और फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी रहे.
रिटार्यमेंट के बाद पहुंचे राज्यसभा
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके न्यायमूर्ति एम. रामा जोइस अपने रिटार्यमेंट के बाद पहले राज्यसभा के सदस्य बने. एम. रामा जोइस 2002 से 2004 तक झारखंड और बिहार के राज्यपाल भी रहे. वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े थे.
न्यायाधीशों का राजनीति में प्रवेश सिर्फ हाईकोर्ट तक सीमित नहीं है. सुप्रीम कोर्ट से भी ऐसे कई उदाहरण हैं जब सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों ने राजनीति में प्रवेश किया और कई संवैधानिक पदों पर रहें.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










