
नोएडा का गैंगस्टर रवि काना गर्लफ्रेंड के साथ थाईलैंड से गिरफ्तार, लंबे समय से फरार था स्क्रैप माफिया
AajTak
नोएडा पुलिस ने रवि काना और काजल झा के खिलाफ लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ था. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों थाईलैंड भाग गए हैं. इसके बाद से ही नोएडा पुलिस लगातार थाईलैंड पुलिस के संपर्क में थी. गैंगस्टर रवि काना पर गैंगरेप और गैंगस्टर की धाराओं में केस दर्ज है.
ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया है. अब नोएडा पुलिस दोनों को भारत लाने की तैयारी में जुटी है. दरअसल, नोएडा पुलिस ने रवि काना और काजल झा के खिलाफ लुक आउट और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ था. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों थाईलैंड भाग गए हैं. इसके बाद से ही नोएडा पुलिस लगातार थाईलैंड पुलिस के संपर्क में थी. गैंगस्टर रवि काना पर गैंगरेप और गैंगस्टर की धाराओं में केस दर्ज है.
नोएडा में 1 जनवरी 2024 से पुलिस रवि काना की तलाश कर रही थी. रवि काना के खिलाफ एक युवती ने रेप करने का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन गैंगस्टर हत्थे नहीं चढ़ा. इसके बाद पुलिस ने उसकी प्रेमिका काजल झा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. साथ ही उसकी पत्नी समेत 14 अन्य के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था. गैंगस्टर की पत्नी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने कोर्ट में रवि काना और उसके गैंग के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें पुलिस ने रवि काना को काले कारोबार का सरगना बताया है. इसके अलावा काजल झा को इसमें बराबर का हिस्सेदार बताया गया है.
11वें केस से शुरू हुए गैंगस्टर के उल्टे दिन
बता दें कि गैंगस्टर रवि काना पर जब तक 10 केस दर्ज थे, तब तक स्क्रैप और सरिया चोरी का गोरखधंधा फलफूल रहा था, लेकिन जैसे ही उस पर एक युवती ने 11वां केस दर्ज कराया, माफिया के उल्टे दिन शुरू हो गए. दरअसल, बीते साल 30 दिसंबर को थाना सेक्टर 39 में एक युवती ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था. पीड़िता के मुताबिक रवि काना समेत 5 लोगों ने उसके साथ लगभग 6 महीने पहले गैंगरेप रेप की घटना को अंजाम दिया फिर वीडियो बनाकर उसे धमकाते रहे. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले वो नौकरी की तलाश कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात रवि काना के साथी राजकुमार और मेहमी से हुई. दोनों ने कहा कि उसे नौकरी रवि सर दे सकते हैं, जिसके बाद दोनों पीड़िता को गार्डन गलेरिया मॉल के पार्किंग में ले गए और रवि काना एवं उसके साथी आजाद और विकास से मुलाकात करवाई. इसी दौरान बंदूक दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया और वीडियो भी बनाया.
कौन है रवि काना?
रवि काना ग्रेटर नोएडा के दादुपुर निवासी हरेंद्र प्रधान उर्फ हरेंद्र नागर का छोटा भाई है. 2015 में वेस्ट यूपी के गैंगस्टर सुंदर भाटी ने हरेंद्र नागर की हत्या करा दी थी. इस हत्याकांड ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर सवालिया निशान लगा दिया था. हत्यकांड के बाद रवि काना ने अपनी जान को खतरा बताते हुए यूपी पुलिस से सुरक्षा मांगी थी. इसके बाद उसे और हरेंद्र नागर की पत्नी व दूसरे भाई राजकुमार को यूपी पुलिस की सुरक्षा मिल गई. इसी सुरक्षा का फायदा उठाकर रवि काना स्क्रैप और सरिया तस्करी का बादशाह बन गया. हालांकि, गैंगरेप का मुकदमा दर्ज होने से करीब 6 महीने पहले ही रवि काना की पुलिस सुरक्षा हटा ली गई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



