
नेहरू-इंदिरा का जिक्र और आडवाणी को बधाई, शशि थरूर की पोस्ट पर कांग्रेस बोली- 'उन्होंने हमेशा की तरह...'
AajTak
केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. कई बार उनके बयान खुद उनकी पार्टी कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर देते हैं.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आठ नवंबर को 98वां जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी. लेकिन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आडवाणी की ऐसी प्रशंसा की कि कांग्रेस पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया.
शशि थरूर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आडवाणी को उनके 98वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई.
थरूर ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता, उनकी विनम्रता और शालीनता और आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अटूट है. एक सच्चे नेता, जिनका सेवाभावी जीवन सदैव अनुकरणीय रहा.
हालांकि, आडवाणी की प्रशंसा को लेकर थरूर की आलोचना भी होना शुरू हो गई. सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय हेगड़े ने थरूर के इस आकलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि माफी कीजिए मिस्टर थरूर, इस देश में घृणा के बीज फैलाना जनसेवा नहीं है.
इस पर थरूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सहमत हूं, लेकिन उनकी लंबी सेवा को एक घटना तक सीमित करना, चाहे वह कितनी भी महत्वपूर्ण क्यों न हो अनुचित है. नेहरूजी के करियर की समग्रता का आकलन चीन के हाथों हार से नहीं किया जा सकता है, ना ही इंदिरा गांधी के करियर का आकलन सिर्फ आपातकाल से किया जा सकता है. मेरा मानना है कि हमें आडवाणी जी के प्रति भी यही शिष्टाचार दिखाना चाहिए.
इस पर हेगड़े ने जवाब दिया कि रथयात्रा कोई एक घटनाक्रम नहीं थी. वह भारतीय गणराज्य के बुनियादी सिद्धांतों को उलटने की एक लंबी यात्रा थी. उसी ने 2002, 2014 और उसके बाद के दौर की पृष्ठभूमि तैयार की. जैसे द्रौपदी का अपमान महाभारत के विनाशकारी युद्ध की भूमिका बन गया था, वैसे ही रथयात्रा और उसकी हिंसात्मक विरासत आज भी कचोटती है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










