
नेपाल: 18 दिन बाद सामने आए केपी ओली, पहली पब्लिक अपीयरेंस से ढूंढने लगे Gen Z प्रोटेस्ट की काट!
AajTak
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और CPN-UML अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने इस्तीफे के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर वापसी की. 8 सितंबर को भड़के Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के बाद से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे. ओली ने युवा संगठन के कार्यक्रम में शिरकत की, जिसे उनकी पार्टी में दोबारा पकड़ और युवाओं से जुड़ाव की कोशिश माना जा रहा है.
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर नजर आए. वे शनिवार को पार्टी के छात्र संगठन राष्ट्रीय युवा संघ के कार्यक्रम में भक्तपुर पहुंचे. भारी प्रदर्शनों के बाद ओली ने 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद छोड़ दिया था. इसके बाद से वे जनता के बीच नहीं आ रहे थे.
शुरुआत में केपी ओली को नेपाल आर्मी की सुरक्षा में रखा गया और बाद में एक अस्थायी घर में शिफ्ट किया गया. अब पार्टी की बैठक के बाद वे दोबारा सामने आए हैं. माना जा रहा है कि उनकी यह मौजूदगी युवाओं से जुड़ने और राजनीतिक पकड़ बनाए रखने की कोशिश है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में घटाई गई वोटिंग की उम्र, देश के नाम पहले संबोधन में अंतरिम PM सुशीला कार्की का ऐलान
ओली को देना पड़ा इस्तीफा
Gen-Z हिंसा और दबाव के चलते ओली को प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा था. प्रदर्शन और आगजनी के बीच उन्हें पीएम हाउस से बेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया था. उनकी जगह पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया. हालांकि, ओली का कहना है कि उन्होंने पुलिस को गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था, लेकिन जनता का गुस्सा उनकी सरकार पर फूटा.
भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z की क्रांति

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











