
नेपाल में नई सरकार का रास्ता साफ, प्रचंड होंगे नए प्रधानमंत्री, ओली की पार्टी समेत 6 दलों ने दिया समर्थन
AajTak
पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी को सांसदों के समर्थन वाला पत्र भी सौंप दिया है. इस पत्र में बहुमत के लिए प्रचंड के समर्थन में 165 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने के लिए आज तक ही डेडलाइन दी थी.
नेपाल की राजनीति में आज का दिन बेहद नाटकीय रहा. दोपहर तक शेर बहादुर देउबा के पीएम बनने का रास्ता साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन CPN-Maoist सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड मीटिंग से नाराज होकर निकल गए और गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया. उसके बाद अब खबर आई है कि प्रचंड, केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले CPN-UML के समर्थन से नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं.
पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी को सांसदों के समर्थन वाला पत्र भी सौंप दिया है. इस पत्र में बहुमत के लिए प्रचंड के समर्थन में 165 सांसदों के हस्ताक्षर हैं. नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सभी पार्टियों को प्रधानमंत्री पद के लिए दावा पेश करने के लिए आज तक ही डेडलाइन दी थी. इसके बाद भी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन और केपी शर्मा ओली की पार्टी वाले गठबंधन ने दावा पेश नहीं किया था. इसलिए ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सरकार बनाने के लिए बातचीत सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रही है.
पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले विपक्षी CPN-UML, CPN-माओवादी सेंटर, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और अन्य छोटे दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक में 'प्रचंड' के नेतृत्व में सरकार बनाने पर सहमति बन गई थी. CPN-माओवादी के महासचिव गुरुंग ने बताया था कि केपी शर्मा ओली की पार्टी, CPN-माओवादी और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर 165 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ राष्ट्रपति कार्यालय में पुष्प कमल दहल प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दावा करने के लिए तैयार है.
ओली के आवास पर हुई थी मीटिंग
गुरुंग ने कहा था कि राष्ट्रपति को सौंपने के लिए पत्र तैयार किया जा रहा है. यह मीटिंग पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के आवास पर हुई. बालकोट में हुई इस मीटिंग में ओली, प्रचंड, आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रमुख राजेंद्र लिंगडेन, जनता समन्वयवादी पार्टी के अध्यक्ष अशोक राय सहित अन्य लोगों ने भाग लिया.
रोटेशन के आधार पर बनेंगे पीएम

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








