
नेपाल में डिप्लोमेसी, लखनऊ में डिनर... योगी कैबिनेट के साथ PM मोदी करेंगे संवाद, मंत्रियों को देंगे गुड गवर्नेंस के टिप्स
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है. बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मोदी आज नेपाल के लुम्बिनी में पूजा अर्चना करेंगे और वहां के पीएम शेर बहादुर देउबा से मुलाकात करेंगे. इसके बाद अगले पड़ाव में पीएम मोदी लखनऊ आएंगे और सीएम योगी के मंत्रियों के साथ डिनर करेंगे.
नेपाल की यात्रा से लौटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के मेहमान बनेंगे. सीएम आवास में पीएम मोदी मुख्यमंत्री योगी के कैबिनेट के सहयोगियों के साथ डिनर करेंगे और उन्हें गुड गवर्नेंस के टिप्स के देंगे, अपनी सरकार का एजेंडा मंत्रियों को बताएंगे और उन्हें अपनी सरकार की प्राथमिकताएं भी बताएंगे.
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद योगी के मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली मुलाकात होगी.
बता दें कि आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर पीएम मोदी आज नेपाल की यात्रा पर निकल चुके हैं. पीएम मोदी नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुम्बिनी में पूजा अर्चना करेंगे, उनके साथ नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा भी होंगे.
लुम्बिनी से पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आएंगे. यहां महापरिनिर्वाण स्थल पर पीएम मोदी का कार्यक्रम है. यहां पीएम मोदी लखनऊ जाएंगे. लखनऊ में सीएम योगी उनकी आगवानी और मेहमाननवाजी करेंगे.
2017 में भी हुआ था डिनर
सीएम योगी के आवास पर ये दूसरी बार डिनर का आयोजन हो रहा है इससे पहले 2017 में यानी पहले कार्यकाल में सरकार बनने के बाद भी प्रधानमंत्री के लिए डिनर का आयोजन किया गया था जिसमें मंत्रियों के साथ साथ विपक्ष के नेताओं को भी बुलाया गया था जिसमें मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को न्यौता दिया गया था लेकिन सिर्फ मुलायम सिंह यादव आए थे.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










