
नेपाल: गैस सिलिंडर विस्फोट में सांसद झुलसे, मां की मौत, इलाज के लिए मुंबई ले जाने की तैयारी
AajTak
देर रात काठमांडू स्थित अपने आवास पर रहे नेपाली कांग्रेस के सांसद चंद्रन भण्डारी और उनकी माता दोनों ही गैस सिलिंडर विस्फोट में झुलस जाने के बाद तत्काल उन्हें कीर्तिपुर स्थित बर्न्स हस्पीटल में आईसीयू में रखा गया था. इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सांसद का शरीर करीब 35-40 प्रतिशत तक झुलस गया है जबकि उनकी मां हरिकला भण्डारी का शरीर 80-85 प्रतिशत झुलस गया था.
नेपाली कांग्रेस के सांसद चन्द्र भण्डारी और उनकी माता अपने ही घर के गैस सिलिंडर विस्फोट की चपेट में आकर झुलस गए हैं. बुधवार देर रात हुई इस घटना में सांसद चन्द्र भण्डारी की माता हरि कला भण्डारी की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि खुद सांसद भण्डारी अब भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. सांसद को एयर एम्बुलेंस के जरिए मुम्बई भेजने की तैयारी हो रही है.
बुधवार की देर रात काठमांडू स्थित अपने आवास पर रहे सांसद भण्डारी और उनकी माता दोनों ही गैस सिलिंडर विस्फोट में झुलस जाने के बाद तत्काल उन्हें कीर्तिपुर स्थित बर्न्स हस्पीटल में आईसीयू में रखा गया था. इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सांसद का शरीर करीब 35-40 प्रतिशत तक झुलस गया है जबकि उनकी मां हरिकला भण्डारी का शरीर 80-85 प्रतिशत झुलस गया था.
चिकित्सकों की तमाम कोशिश के बावजूद सांसद की मां को बचाया नहीं जा सका. आज सुबह करीब 11 बजे उनको मृत घोषित कर दिया गया. सांसद के इलाज में शामिल डॉक्टर ने उनका इलाज यहां संभव नहीं हो पाने के कारण उन्हें मुम्बई स्थित नेशनल बर्न सेंटर में ले जाने की तैयारी है. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की मदत से भारत से एयर एम्बुलेंस मंगवाया गया है.
सांसद भण्डारी के परिवार के सदस्यों ने बताया कि मां हरि कला ने गैस लीक होने की बात कहकर अपने बेटे को आवाज लगाई. जैसे ही सांसद भण्डारी किचेन में पहुंच कर लाईट ऑन किया वैसे ही गैस सिलिंडर में विष्फोट हो गया. और दोनों ही उसकी चपेट में आ गया.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







