
नेपाल के PM सितंबर में जाएंगे चीन, पद संभालने के बाद होगी दूसरी विदेश यात्रा
AajTak
चीन नेपाल में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सक्रिय रूप से निवेश कर रहा है. प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कांतिपुर टेलीविजन से बात करते हुए कहा कि उनकी चीन यात्रा की तारीख तय हो गई है लेकिन उन्होंने इसका खुलासा करने से परहेज किया.
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल "प्रचंड" सितंबर में बीजिंग की आधिकारिक यात्रा की योजना बना रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में पद संभालने के बाद प्रचंड की यह दूसरी विदेश यात्रा होगी. इससे पहले उन्होंने तीसरी बार पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में भारत का दौरा किया.
सऊद ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि प्रचंड सितंबर में चीन की आधिकारिक यात्रा करेंगे. सऊद ने पूरी जानकारी दिए बिना कहा कि प्रधानमंत्री की उत्तरी पड़ोसी यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और सटीक तारीख अभी तय नहीं हुई है. विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यहां का विदेश मंत्रालय फिलहाल प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख और कार्यक्रम तय करने में लगा हुआ है.
चीन नेपाल में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सक्रिय रूप से निवेश कर रहा है. प्रधानमंत्री ने गुरुवार को कांतिपुर टेलीविजन से बात करते हुए कहा कि उनकी चीन यात्रा की तारीख तय हो गई है लेकिन उन्होंने इसका खुलासा करने से परहेज किया.
उन्होंने कहा कि भारत की यात्रा बहुत सफल रही. प्रचंड ने कहा, मेरी राय में यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही, और मुझे विश्वास है कि मेरी प्रस्तावित चीन यात्रा भी सफल होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि चीन के बाद, वह संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के साथ अपनी यात्रा के दौरान अमेरिका का भी दौरा करेंगे.
प्रचंड ने कहा कि मैं नेपाल के राष्ट्रीय हित को बढ़ावा देने और देश के आर्थिक विकास और समृद्धि के लिए सभी मित्र देशों से समर्थन जुटाने का प्रयास करूंगा.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.






