
नेतन्याहू और ईरानी अफसरों के साथ खुद फोन पर ट्रंप, कतर के PMO से जुड़े थे वेंस... ईरान से सीजफायर की मिडनाइट स्टोरी
AajTak
ट्रंप और नेतन्याहू के बीच बातचीत के दौरान इजरायल को राजी करना तो मुश्किल नहीं था. लेकिन ईरान के साथ बातचीत करना एक कठिन काम साबित हुआ क्योंकि अमेरिका द्वारा उसके तीन महत्वपूर्ण परमाणु स्थलों - फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर बमबारी के बाद तेहरान बदला लेने के लिए बेताब था. यहीं पर वो मौका आया जब कतर ने कदम बढ़ाया.
'हम शांति स्थापित करने जा रहे हैं...', रविवार को ट्रंप ने जब ये बात अपने अधिकारियों से कहा तो उनका चौंकना लाजिमी था. ये तब की बात है जब अमेरिकी बी-2 बॉम्बर ईरान के तीन परमाणु केंद्रों फोर्डो, इस्फहान और नतांज पर विनाशक बंकर बस्टर बम गिरा चुके थे.
हालांकि ट्रंप का सार्वजनिक बयान तल्ख था और वह ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना की ओर संकेत दे रहे थे. लेकिन लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने ईरानी अफसरों के साथ गहन वार्ता शुरू कर दी, जबकि ट्रम्प ने स्वयं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को खुद फोन लगाया और सीजफायर पर चर्चा शुरू की.
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सीजफायर के घटनाक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा गया है. एक अधिकारी ने ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए कहा कहा कि राष्ट्रपति ने कहा कि "चलो ईरानियों को फोन पर लो बात करते हैं."
इस बीच, सनकी अमेरिकी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को युद्ध विराम के लिए राजी करने का बीड़ा खुद उठा लिया था, क्योंकि संघर्ष ने पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र को अपनी चपेट में लेने के संकेत दिए थे.
बीबी को फोन पर लो, हम...
'बीबी को फोन पर लो, हम शांति स्थापित करने जा रहे हैं', इस अधिकारी ने वो बातें बताई जो ट्रंप ने सीजफायर स्थापित होने से पहले अपने अधिकारियों को कही थी. बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल में प्यार से 'बीबी' कहा जाता है.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








