
नेटफ्लिक्स की 'ऑपरेशन रोमियो' करने से डर रहे थे शरद केलकर, बोले- सोचा था लोग चप्पल से मारेंगे
AajTak
नेटफ्लिक्स की फिल्म ऑपरेशन रोमियो 24 सितम्बर को टीवी पर आने वाली है. ऐसे में शरद केलकर ने अपने इस डार्क रोल के बारे में बात की. शरद ने कहा, 'फिल्म को कुछ दिन शूट करने के बाद मैं नीरज पांडे (फिल्म प्रोड्यूसर) के पास गया था. मैंने उन्हें कहा- मुझे से नहीं हो रहा, बहुत मुश्किल है.'
एक्टर शरद केलकर (Sharad Kelkar) अपने काम से दर्शकों को काफी इम्प्रेस कर चुके हैं. बाहुबली (Baahubali) में प्रभास (Prabhas) को आवाज देने से लेकर तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर तक कई बढ़िया रोल्स शरद ने निभाए हैं. कुछ दिन पहले उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म ऑपरेशन रोमियो (Operation Romeo) में देखा गया था. यहां उन्होंने एक लालची और जालिम पुलिसवाले मंगेश जाधव का रोल निभाया था. शरद को इस अवतार में देखकर दर्शकों का खून खौल गया था.
शरद ने सोचा था 'चप्पल पड़ेगी'
ये फिल्म 24 सितम्बर को टीवी पर आने वाली है. ऐसे में शरद केलकर ने अपने इस डार्क रोल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें इस रोल को लेकर क्या शंकाएं थीं. शरद ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में कहा, 'फिल्म को कुछ दिन शूट करने के बाद मैं नीरज पांडे (फिल्म प्रोड्यूसर) के पास गया था. मैंने उन्हें कहा मुझ से नहीं हो रहा, बहुत मुश्किल है.'
उन्होंने आगे बताया, 'मैंने अपने डायरेक्टर से भी कहा था कि मुझ जैसे शख्स के लिए यह रोल कर पाना काफी मुश्किल है, क्योंकि मेरी सोच बिल्कुल भी ऐसी नहीं है. मुझे लगता है मैंने उन्हें कहा था- मुझे नहीं पता मैं क्या कर रहा हूं. मुझे घिन्न आ रही है. लोग चप्पल से मारेंगे मुझे. नीरज ने मुझसे कहा था कि अगर तुम्हें ऐसा महसूस हो रहा है, तो यह फिल्म के लिए काम की चीज है.'
दोस्त ने कहा था- तुम्हें थप्पड़ मारने का मन कर रहा
इस फिल्म के रिलीज होने के बाद शरद केलकर को वैसा ही रिस्पॉन्स मिला था, जैसा वह सोच रहे थे. उन्होंने बताया, 'मेरे बहुत से दोस्तों ने मुझे फिल्म देखने के बाद कॉल किया था. यह जानते हुए भी कि मैं कैसा इंसान हूं, उन्होंने मुझे कहा- मन कर रहा है चांटा मारु तुझे. वह मेरी परफॉरमेंस से काफी खुश थे. मुझे फिल्म को लेकर चिंता नहीं थी. लेकिन मैं उन 20-30 दिनों के शूट को लेकर स्ट्रेस में था. किरदार की वजह से यह था, लेकिन यह काम आया.'

धुरंधर 2 ने सिर्फ आदित्य धर के नाम का भौकाल ही नहीं बनाया, उन्हें इंडस्ट्री का टॉप डायरेक्टर भी बना दिया है. अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सबसे कामयाब डायरेक्टर रोहित शेट्टी थे. लेकिन आदित्य अब उन्हें ओवरटेक करने जा रहे हैं. इस रास्ते पर वो पहले ही सिद्धार्थ आनंद और राजकुमार हिरानी से आगे निकल चुके हैं.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.











