
नूपुर के खिलाफ तौकीर रजा ने किया प्रदर्शन का ऐलान, योगी सरकार तैनात करेगी 2 हेलिकॉप्टर
AajTak
इससे पहले 10 जून को भी मौलाना तौकीर रजा खान ने प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन बाद में उन्होंने गंगा स्नान और बरेली में हिंदू पूजा के लिए लगने वाले चौबारी मेले के चलते स्थगित कर दिया था.
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाली नूपुर शर्मा का विरोध थम नहीं रहा है. देशभर में हिंसक प्रदर्शनों के बीच जुमे की नमाज को लेकर यूपी में पुलिस सतर्क है. वहीं, एक बार फिर बरेली में मौलाना तौकीर रजा खान ने 17 जून को धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. ये विरोध-प्रदर्शन जुमे की नमाज के बाद होगा. इसमें महिलाओं और बच्चों को भी बुलाया है. खात बात ये है कि इस विरोध-प्रदर्शन पर नजर रखने के लिए सरकार से दो हेलिकॉप्टर भेजे जा रहे हैं.
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख तौकीर रजा खान ने कहा है कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 17 जून को बरेली में सामूहिक विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से विरोध में शामिल होने की अपील की है. तौकीर रजा ने कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चे भी शामिल हों.
मस्जिदों से भी बुलाई गई है भीड़
गौरतलब है कि 10 जून को भी मौलाना तौकीर रजा खान ने प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन बाद में उन्होंने गंगा स्नान और बरेली में हिंदू पूजा के लिए लगने वाले चौबारी मेले के चलते स्थगित कर दिया था. अब दोबारा से उन्होंने आने वाले शुक्रवार को प्रदर्शन का ऐलान किया है. कुछ मस्जिदों से भी भीड़ को आने के लिए कहा है.
बरेली में चप्पे-चप्पे पर रखी जाएगी नजर
दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. कई कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और आसपास के जिलों का पुलिसबल मोर्चा संभालेगा. मौके पर दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत लगे सभी कैमरों से भी शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी. शासन से पहली बार दो हेलिकाप्टर भी मंगवाए हैं. जो आसमान से नजर रखने के साथ जमीन की रखवाली करेंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



