
नूपुर की हत्या के लिए PAK में बना प्लान, बॉर्डर पार करने के लिए रूट हुआ तैयार...कई सनसनीखेज खुलासे
AajTak
BSF ने हाल ही में राजस्थान के गंगानगर में बॉर्डर इलाके से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया था. घुसपैठिया पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर नूपुर शर्मा की हत्या करने आया था. उसे पाकिस्तान में बैठे आकाओं ने भेजा था. नूपुर शर्मा की हत्या के लिए भारत में घुसे रिजवान ने पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासा किए हैं. उसने कहा कि मौलवियों ने उसे भारत भेजा था.
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हाल ही में राजस्थान के गंगानगर में बॉर्डर इलाके से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया था. यह घुसपैठिया पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए भारत में दाखिल हुआ था. 16 जुलाई को रात करीब 11 बजे हिंदूमलकोट बॉर्डर पोस्ट से पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में इस आतंकवादी ने कबूल किया कि वो पाकिस्तान के तहरीक-ए-लब्बैक से प्रभावित है. ये संगठन पैगंबर साहब का अपमान करने वालों को मृत्युदंड देने में फख्र महसूस करता है. आजतक ने जब इस मामले की पड़ताल की तो पाया कि लब्बैक के मुखिया ने एक महीने पहले नूपुर शर्मा को मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद ये आतंकी भारत में पकड़ा गया.
तहरीक-ए-लब्बैक का मुखिया दे रहा धमकी तहरीक-ए-लब्बैक का मुखिया साद हुसैन रिजवी का एक वीडियो आया है. जिसमें वह कह रहा है कि मोदी और उसके....ये गौर से सुन लें. तुम किसी गलत फहमी में हो एक खोती के लिए. उसको खोती कहना खोती की तौहीन है. तुम समझते हो उसके लिए वो एक गुस्ताख के साथ खड़े होगे मेरा. आतंक की दुकान चलाने वाला 28 साल का साद हुसैन रिजवी यहीं नहीं रुकता. वो एक भविष्यवाणी करता है. दावा करता है कि पाकिस्तान से लब्बैक का एक आतंकवादी नूपुर शर्मा को मारने के लिए भारत आएगा. इस धमकी के एक महीने बाद पाकिस्तान का आतंकवादी भारत में दाखिल हुआ, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. मंसूबे में कामयाब होने से पहले ही राजस्थान के गंगानगर में पकड़ा जाता है.
SP आनंद शर्मा ने बताया कि उसे वहां के मौलवियों ने बरगलाकर भेजा था. वह नूपुर शर्मा को कत्ल करने के लिए भारत आया था. तहरीक-ए-लब्बैक भले ही घोषित तौर पर एक आतंकवादी संगठन न हो लेकिन इसे चलाने वाले साद हुसैन रिजवी की जुबान और मानसिकता आतंकी है. रिजवान अशरफ नाम का पाकिस्तानी इस बात का जीता जागता सबूत है. जो सरहद पार करके हिंदु्स्तान में नूपुर शर्मा से बदला लेने के लिए आया था.
कैसे पहुंचा बॉर्डर तक पकड़ा गया आतंकी पहले लाहौर आया फिर वो कसूर, पाकपत्तन, आरिफवाला, बहावलनगर, मिनचिनाबाद होता हुआ राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट बॉर्डर के पास आया. यहीं बॉर्डर पार करते समय इसे धर दबोचा गया. पाकिस्तान में 24 साल के रिजवान को जन्नत की हूरों का लालच देकर हिंदुस्तान जाकर नूपुर शर्मा से बदला लेने के लिए भेजा गया था. ये बातें एसपी आनंद शर्मा ने कहीं.
आतंकी ने किए कई सनसनीखेज खुलासे नूपुर शर्मा की हत्या के लिए भारत में घुसे रिजवान ने पूछताछ के दौरान सनसनीखेज खुलासा किए हैं. उसने कहा कि मौलवियों ने नूपुर की हत्या के लिए उसे भारत भेजा था. इसे लेकर पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन में एक पंचायत हुई थी. मौलवियों ने नूपुर शर्मा का 'डेंथ वारंट' जारी किया था. उसे अजमेर पहुंचकर साजिश को अंजाम देने के लिए कहा गया था. इसकी मदद राजस्थान में एक्टिव स्लीपर सेल करता था. सीमा पार करने की फिराक में पकड़े गए रिजवान अशरफ जब अपने घर कूठीयाला शेख से निकला तब उसके पास एक मल्टीमीडिया मोबाइल, पर्स में 5000 रुपए और करंट चेक करने के लिए एक टेस्टर था.
तारबंदी क्रॉस करने के लिए साथ लाया था टेस्टर हिंदूमलकोट सीमा से भारत में घुसने का उसे आकाओं ने पहले से ही प्लान तैयार करके दिया था, जिसके तहत रिजवान को बताया गया था कि रात में भारतीय सीमा पर लगी तारबंदी को क्रॉस करना पड़ेगा. ऐसे में रात के वक़्त लोहे की तारबंदी में करंट चेक करने के लिए उसने एक टेस्टर अपने पास रख लिया था, जिसे उसने खेतो में फेंक दिया. पुलिस की पूछताछ में रिजवान ने ये कुबूल किया कि वो अपने गांव में ही अपने पिता की बिजली की दुकान पर काम करता है. उसने 8वीं तक की पढ़ाई की है. रिजवान लब्बैक के संस्थापक का पक्का चेला है. खादिम हुसैन रिजवी की दरगाह पर गया था. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की बॉर्डर के उस पार कोई गाइड कर रहा था.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




