
नीले रंग का ड्रम, टुकड़े-टुकड़े पति की लाश... मेरठ मर्डर केस में सामने आया हैरान कर देने वाला CCTV फुटेज
AajTak
Meerut Murder Case: सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी को पुलिस 19 मार्च को क्राइम सीन पर ले गई थी. इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो तीन पुलिसकर्मियों के साथ अपने घर के अंदर दाखिल होती हुई दिख रही है. एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिसवालों को नीले रंग का ड्रम बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी को पुलिस 19 मार्च को क्राइम सीन पर ले गई थी. इसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो तीन पुलिसकर्मियों के साथ अपने घर के अंदर दाखिल होती हुई दिख रही है. इसके साथ ही एक दूसरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पुलिसवालों को नीले रंग का ड्रम बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. इसी ड्रम में हत्या के बाद सौरभ के शव के टुकड़े-टुकड़े करके रखा गया था.
इस मामले के खुलासे के बाद पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने सौरभ की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिए थे. इसके बाद पकड़े जाने के डर से उन दोनों ने शव के टुकड़ों को नीले रंग के ड्रम में रखकर सीमेंट से सील कर दिया और छिपा दिया.
इस खुलासे के बाद तुरंत पुलिस की टीम क्राइम सीन पर पहुंची. पुलिस के करीब आधा दर्जन जवानों ने कमरे से खींचकर नीले रंग का ड्रम बाहर निकाला. वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्रम इतना भारी है कि उसे निकालने पर पुलिस के पसीने छूट गए. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को चोट भी लग जाती है. पुलिस ने ड्र्रम कब्जे में ले लिया था.
ड्रम से सौरभ की लाश निकालती पुलिस, देखें वीडियो...
मेरठ के इस खौफनाक हत्याकांड का जैसे-जैसे खुलासे हो रहे हैं. खौफनाक सच सामने आते जा रहे हैं. इस केस में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला गिरफ्तार हो चुके हैं. अभी दोनों हिरासत में हैं. इन दोनों ने मिलकर जो किया है, उससे हर कोई हैरान है. दोनों की असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आई है. रिपोर्ट से पता चला है कि सौरभ का बेरहमी से कत्ल किया गया. चाकू मारकर उसकी हत्या की गई. इसके बाद आरोपियों ने गर्दन और हाथों को काटा.
सौरभ के शव पर गंभीर चोट के तीन निशान हैं. गर्दन और कलाइयों पर चोट है. शरीर पर कई जगहों पर खरोच है. मुस्कान और साहिल ने मिलकर 3 मार्च की रात को सौरभ की हत्या की थी. इसके बाद 4 मार्च को उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके ड्रम के अंदर सीमेंट में पैक कर दिया था. फिर आराम से हिमाचल प्रदेश के टूर पर निकल गए थे. दोनों सबसे पहले शिमला पहुंचे. वहां से कसोल निकल गए. 10 मार्च को एक होटल में चेक इन किया और 11 मार्च को साहिल का बर्थडे मनाया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










