
नीरज चोपड़ा के हाथ में रोटी और चाय, बताया टेंशन दूर करने का उपाय
AajTak
नीरज चोपड़ा ने ट्विटर पर (Neeraj Chopra Twitter) जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्हें एक गिलास चाय और एक रोटी के साथ पोज़ देते देखा जा सकता है. इस फोटो के साथ लिखे कैप्शन में नीरज ने टेंशन दूर करने का उपाय बताया है.
ओलंपिक (Olympic) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाये हुए हैं. इस बीच ट्विटर (Twitter) पर नीरज चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने टेंशन से छुटकारा पाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं क्या है इस तस्वीर में.. खाओ रोटी पियो चाय, टेंसन को करो बाय बाय 🫓☕️ pic.twitter.com/yTnboE9DOk

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












