
नीतू से गर्लफ्रेंड के लिए चिट्ठी लिखवाते थे ऋषि कपूर, कुछ ऐसी है कपल की लव स्टोरी
AajTak
एक इंटरव्यू में, ऋषि कपूर ने बताया, "मुझे याद है कि उस समय मेरी प्रेमिका के साथ मेरी बहस हुई थी और मैं बहुत दुखी था. जब हम दोनों 'ज़हरीला इंसान' की शूटिंग कर रहे थे, तब मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को टेलीग्राम लिखने में नीतू की मदद ली थी.''
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज 62 साल की हो गई हैं और आज वे अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं. पति ऋषि कपूर को खो देने के बाद ये नीतू कपूर का दूसरा जन्मदिन है. नीतू-ऋषि की जोड़ी बॉलीवुड की स्पेशल जोड़ियों में से रही है. आज नीतू कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको कपल की लवस्टोरी की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं. ये शायद ही किसी को मालूम होगा कि शादी से पहले ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चिट्ठी लिखवाते थे.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












