
नीतीश सरकार पर जमकर बरसे प्रशांत किशोर, शराबबंदी पर उठाए सवाल
AajTak
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से पूछा है कि कहां लिखा है कि महात्मा गांधी ने सरकारों को शराब बंदी लागू करने के लिए कहा था. प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए पूछा है की नीतीश ये कहीं लिखा हुआ दिखा दें कि गांधी ने कहा हो कि सरकारों को शराबबंदी लागू करनी चाहिए.
बिहार की राजनीति में सक्रियता दिखाने वाले जन स्वराज की यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में नीति सरकार द्वारा लगाई गई शराब बंदी को मुद्दा बनाया है. प्रशांत किशोर ने पूछा है कि कहां लिखा है कि महात्मा गांधी ने सरकारों को शराब बंदी लागू करने के लिए कहा था. प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए पूछा है की नीतीश ये कहीं लिखा हुआ दिखा दें कि गांधी ने कहा हो कि सरकारों को शराबबंदी लागू करनी चाहिए.
प्रशांत किशोर का कहना है कि इस शराबबंदी से बिहार को 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में शराब बंदी पर मुखर होकर बोल रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरी अपनी जो समझ है, वो यह कहती हैं कि दुनिया में किसी भी देश, राज्य या फिर किसी भी समाज में इस बात का प्रमाण नहीं है कि शराब बंदी से समाज का आर्थिक सामाजिक विकास किया गया हो. अगर शराब बंदी के जरिए ऐसा होता तो दुनिया में सारे लोग बेवकूफ नहीं हैं वो भी शराब बंदी लागू कर देते.
शराब माफिया का तंत्र खड़ा हो गया
प्रशांत किशोर का आरोप है कि अगर बिहार में लगाई गई शराब बंदी में दम भी है तो बिहार में शराब बंदी जमीन पर है नहीं! शराब बंदी से दुकानों में शराब का बिकना बंद हुई है, लेकिन होम डिलिवरी शुरू हो गई है. आज बिहार में शराब माफिया का तंत्र खड़ा हो गया है. बिहार में आज गरीब लोगों का 20 हजार करोड़ का नुकसान प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से हर साल हो रहा है. जो पैसे का नुकसान हो रहा है वो पैसा जा रहा है शराब माफिया के पास अधिकारियों के पास.
8 महीने पहले दी नीतीश सरकार को चुनौती
यात्रा के दौरान प्रसाद किशोर ने कहा,'लोग बता रहे हैं कि गांधी जी ने ऐसा कहा था तो मैंने खुली चुनौती दे रखी है. नीतीश कुमार और उनकी पूरी सरकार मुझे एक लाइन गांधीजी का लिखा हुआ या बोला हुआ दिखा दे कि सरकारों को शराब बंदी लागू करनी चाहिए. ये ऐसे बेवकूफ लोग हैं. गांधीजी ने ये कहा कि शराब पीना गलत बात है. गांधीजी ने ये नहीं कहा कि कानून बना दीजिए और लोगों को जेल में डाल दीजिए। मैंने पिछले 8 महीने से चुनौती दी है, नीतीश कुमार या उनके किसी साथी ने कहीं पढ़ा हो कि शराब बंदी कानून लागू करनी चाहिए तो मुझे वो लिखा हुआ दिखा दे.'

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


