
नीतीश ने छोड़ा साथ, पवार से छिनी 'पावर'... INDIA गठबंधन को 10 दिन में लगे 5 बड़े झटके
AajTak
पिछले 10 दिन में पांच बड़े झटके विपक्ष को लग चुके हैं. महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, बंगाल और झारखंड में INDIA गठबंधन को जबरदस्त झटके लगे हैं. वहीं इससे बीजेपी को बड़ा फायदा होता दिख रहा है. कारण, इन सभी पांच राज्यों में 200 से ज्यादा लोकसभा सीटें हैं और पिछले 10 दिनों में हुए बड़े फेरबदल ने INDIA गठबंधन के पूरे गणित को बिगाड़कर रख दिया है. इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलना तय माना जा रहा.
लोकसभा चुनाव में कुछ ही महीने का समय बचा है. बीजेपी हैट्रिक की तैयारी में है. वहीं विपक्षी पार्टियां INDIA गठबंधन कर बीजेपी के विजय रथ को रोकने की कवायद कर रही हैं, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे विपक्षी गठबंधन को झटके पर झटके लगते जा रहे है. मंगलवार को ही INDIA गठबंधन को दो बड़े झटके लगे. एक तरफ चुनाव आयोग ने अजित गुट को ही असली एनसीपी करार दे दिया तो वहीं यूपी में सपा-आरएलडी गठबंधन टूटने की चर्चाएं तेज हैं.
इस तरह से पिछले 10 दिन में पांच बड़े झटके विपक्ष को लग चुके हैं. महाराष्ट्र, बिहार, यूपी, बंगाल और झारखंड में INDIA गठबंधन को जबरदस्त झटके लगे हैं. वहीं इससे बीजेपी को बड़ा फायदा होता दिख रहा है. कारण, इन सभी पांच राज्यों में 200 से ज्यादा लोकसभा सीटें हैं और पिछले 10 दिनों में हुए बड़े फेरबदल ने INDIA गठबंधन के पूरे गणित को बिगाड़कर रख दिया है. इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिलना तय माना जा रहा.
इन 5 बड़े झटकों से 200 से अधिक सीटों पर पड़ेगा असर
पहला झटका: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने ऐलान किया. इसका सीधा असर बंगाल की 42 सीटों पर पड़ता है.
दूसरा झटका: नीतीश कुमार ने बिहार में आरजेडी से गठबंधन कर बीजेपी संग सरकार बना ली. इसका सीधा असर 40 लोकसभा सीटों पर सीधा असर पड़ता है.
तीसरा झटका: झारखंड में भ्रष्टाचार के आरोप में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी. JMM की गठबंधन की सरकार तो बच गई है, लेकिन 14 सीटों पर इसका असर पड़ना तय है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










