
नीतीश ने कौन सी लड़ाई जीत ली और क्या अब भी बाकी?
AajTak
भारत-अमेरिका के बीच किन ठोस चीज़ों पर सहमति बनी, पटना में क्या आज BJP के ख़िलाफ़ गोलबंद होंगे सभी विपक्षी दल और रूस के वैगेनर ग्रुप क्या अब वहां की मिलिट्री को ही आंख दिखाने लगे हैं? सुनिए 'आज का दिन' में.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. न्यूयॉर्क में योग दिवस पर कार्यक्रम के बाद कल के दिन के इमेजेज व्हाइट हाउस से आने थे. आएं भी. व्हाइट हाउस अपनी पहली स्टेट विजिट पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच देर रात बाइलेटरल मीटिंग भी हुई. अमेरिकी संसद के जॉइन्ट सिटिंग को सम्बोधित करते हुए उन्होंने नई एआई की परिभाषा को गढ़ा. कहा; एआई का अर्थ महज़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नहीं, भारत और अमेरिका के सम्बंध भी नई AI हैं. प्रधानमंत्री मोदी इसके अलावा राष्ट्रपति के स्टेट डिनर में भी शामिल हुए.
पत्रकारों के साथ हुए प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री से असहज सवाल भी पूछे गए. जिनमें एक था अमेरिकी पत्रकार का मानवाधिकार को लेकर सवाल. इस पर PM मोदी ने कहा कि लोकतंत्र भारत के DNA में है और भारत में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता. PM मोदी का ये दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार के मद्देनजर भी अहम था. क्योंकि भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर अब अमेरिका बन गया है. कुल मिलाकर कल पूरे दिन राजधानी वाशिंगटन डीसी में क्या माहौल रहा, किन चीज़ों पर दोनों देशों में सहमति बनी और क्या MQ-9B प्रिडेटर ड्रोन्स को लेकर कोई सहमति बन पाई या वो बात कहीं अटक गई? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------------------------------------ रात अमेरिका का, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन का था. लेकिन सुब्ह आज पटना में हुई है. वह भी देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं की. आज यहां भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की बैठक नीतीश कुमार के आवास पर होनी है. मीटिंग में नीतीश कुमार के न्योते पर 7 राज्यों के मुख्यमंत्री और 6 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन तक, सभी कल ही देर शाम तक पटना पहुंच गए.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, NCP के मुखिया शरद पवार, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल, नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी आज पटना पहुंचने वाले हैं. पटना आने के बाद सभी नेताओं की कल पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी यादव के घर से दिलचस्प तस्वीरें आती रहीं. बहुत से लोग लालू यादव की सेहत का हाल चाल पूछने पहुंचे. ममता बनर्जी राबड़ी आवास पहुंचीं और लालू यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. ख़ैर, फ़ोटो ओप से इतर पटना में किस तरह का माहौल है फ़िलहाल? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------------------------------------ रूस ने दावा किया कि एक विस्फोट से क्रीमिया और यूक्रेन को जोड़ने वाले एक पुल को नुकसान पहुंचा है. इसके बाद ऐसा माना गया कि यूक्रेन का जो जवाबी पलटवार है, ये उसके कुछ शुरुआती नमूनों में से एक है. वहीं, वैगनर ग्रुप; जिसे बहुत से लोगों ने रूस के भाड़े के सैनिक के तौर पर देखा, जिन्होंने बख्मुत जैसे इलाकों को जीतने में रूसी सेना की मदद की. उनके मुखिया का कल एक बगान बहुत से लोगों को चौंका गया. वैगनर ग्रुप के चीफ़ ने कहा कि रूस के डिफेंस मिनिस्टर और कमांडर जेनेरेल्स इस युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पुतिन से झूठ बोल रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युद्ध से जिस स्तर का नुकसान हुआ है, उसको ये लोग रूसी जनता से छुपा रहे हैं. सवाल है कि क्या ये किसी तरह की बग़ावत है वैगेनर ग्रुप की? उन्हें अपनी ही दूसरी के टीम के ख़िलाफ़ ऐसा क्यों उन्हें कहना पड़ा, वैगेनर ग्रुप को किस तरह बनाया गया और क्यों अब वो रूसी मिलिट्री को ही आंखें दिखाने लगे हैं? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
-------------------------

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



