
नीतीश के लिए आसान नहीं NDA की डगर, RJD से मुक्ति के लिए ये 5 साधना होगी जरूरी
AajTak
बिहार के सीएम नीतीश कुमार आरजेडी से खफा हैं. इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती है. हो सकता है कि ललन सिंह को कल कार्यसमिति की बैठक में बाहर का रास्ता भी दिखा दिया जाए. पर एनडीए में नीतीश की दोबारा वापसी इतनी आसान नहीं है.
इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम कैंडिडेट के रूप में नाम बढ़ाने से खफा हुए नीतीश कुमार ने कल (29 दिसंबर) अपनी पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई हुई है. इस बैठक के बुलाए जाने के बाद से अटकलें लग रही हैं कि नीतीश कुमार फिर कोई चौंकाने वाला फैसला ले सकते हैं? कहा जा रहा है कि वो एक बार एनडीए का दामन थाम सकते हैं. पर क्या इतना आसान है?
चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कहते रहे हैं कि नीतीश कुमार का अपना राजनीति स्टाइल है. वह एक दरवाजे को खोलते हैं और पीछे से खिड़की और रोशनदान दोनों को खोलकर रखते हैं. किसकी कब जरूरत पड़ जाए.पिछले एक हफ्ते में बीजेपी के स्वर्गीय नेताओं पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के कार्यक्रम में पहुंचकर नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे ही संदेश दिया है जिससे लगता है कि वो एनडीए में फिर से वापसी करना चाहते हैं. पर उनकी वापसी केवल एनडीए की लिए ही नहीं बल्कि खुद उनके लिए भी मुश्किल होने वाली है. एनडीए तक की डगह पार करने के लिए उनके और एनडीए को कुल 5 बाधाओं को पार करना होगा.
1- सीएम पद की देनी होगी कुर्बानी
सबसे बड़ी कुर्बानी नीतीश कुमार के लिए ये होगी कि नीतीश कुमार को अपनी मुख्यमंत्री की सीट कुर्बान करनी पड़ेगी. बीजेपी अगर नीतीश के साथ डील करती है तो इस बार बिना सीएम पद के बात नहीं बनने वाली है. बिहार में अब नीतीश बड़े भाई की भूमिका में नहीं होंगे.नीतीश कुमार को दिल्ली जरूर बुलाया जा सकता है. अगर नीतीश को केंद्र सरकार में मंत्री पद नहीं चाहिए होगा तो किसी राज्यपाल बनाया जा सकता है. यह भी हो सकता है कि उन्हें जार्ज फर्नाडिस की तरह एनडीए का संयोजक भी बना दिया जाए.
2- चिराग और मांझी जैसे नेताओं के साथ खुद को एडजेस्ट करना होगा
हो सकता है कि बिहार में बीजेपी सभी सीटें जीतने के चक्कर में एक बार नीतीश कुमार को लाने के बारे में सोचे भी तो एनडीए में शामिल दूसरे दलों का क्या होगा? नीतीश कुमार की जिद की वजह से ही लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान को एनडीए से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. नीतीश के एनडीए छोड़ने के बाद ही चिराग की रीएंट्री हुई है. अब स्थितियां बदल गईं हैं. नीतीश कुमार को चिराग पासवान के साथ खुद को एडजस्ट करना होगा. इसी तरह से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जो पहले जेडीयू में ही थे अब नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं. इन सबके तल्खी का लेवल हाइट पर पहुंच चुका है. नीतीश कुमार को न केवल चिराग पासवान बल्कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के साथ भी खुद को एडजेस्ट करना होगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



