
नीतीश कुमार को राज्यसभा भेज, बिहार में अपना सीएम बना सकती है BJP, जेडीयू के दो डिप्टी CM बनाने का भी प्लान
AajTak
बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि अगर नीतीश कुमार राज्य सभा में जाना चाहते हैं तो बीजेपी उनकी इच्छा को पूरा करेगी और ऐसा होने की स्थिति में फिर बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा.
पटना के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा में जाने की तमन्ना जताई है, उसके बाद से बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है. उधर, बिहार सरकार में जेडीयू की सहयोगी बीजेपी भी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने का समर्थन कर रही है. बिहार बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और विधायक हरि भूषण ठाकुर ने यहां तक कह दिया कि अगर नीतीश कुमार राज्य सभा में जाना चाहते हैं तो बीजेपी उनकी इच्छा को पूरा करेगी और ऐसा होने की स्थिति में फिर बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा. नीतीश के गिरते ग्राफ का फायदा उठाने के मूड में BJP सूत्रों के मुताबिक, बिहार में कानून व्यवस्था और शराबबंदी के मुद्दे को लेकर जिस तरीके से लगातार नीतीश कुमार का ग्राफ गिरता जा रहा है, उसके बाद से बीजेपी इस मौके का फायदा उठाकर नीतीश कुमार को राष्ट्रीय राजनीति में भेजकर बिहार में अपना सीएम बनाने की जुगत में लग गई है.
जानकारी के मुताबिक, अगर नीतीश कुमार बिहार की राजनीति को छोड़कर दिल्ली आते हैं तो ऐसे हालात में बिहार में बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाएगी, क्योंकि 2020 विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी 74 विधायकों के साथ सबसे बड़ी एनडीए में घटक दल थी और पिछले दिनों वीआईपी पार्टी के 3 विधायकों के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद अब पार्टी की विधानसभा में संख्या 77 हो गई है.
सीएम चेहरे की तलाश में बीजेपी बीजेपी, यानी कि, 2020 विधानसभा चुनाव के बाद और ज्यादा मजबूत हो गई है और लगातार बीजेपी नेताओं के तरफ से भी इस तरीके के बयान आते रहते हैं कि अब बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री होना चाहिए.
सूत्र बताते हैं कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा में जाते हैं तो इस स्थिति में बीजेपी बिहार में अपना मुख्यमंत्री देगी जबकि जदयू के दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं. बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी कोई दलित या ओबीसी चेहरे को भी तलाश कर रही है और इस बात की भी पूरी संभावना है कि इन्हीं दोनों जातियों में से बीजेपी का कोई मुख्यमंत्री हो सकता है. नित्यानंद का नाम सबसे आगे केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी ओबीसी चेहरा हैं और बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके नाम की भी चर्चा है. जहां तक जनता दल यूनाइटेड के दो को डिप्टी सीएम बनाए जाने का सवाल है तो मौजूदा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह, बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार में से किसी दो को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. अच्छा होगा चले जाएं- राबड़ी देवी
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने की इच्छा का समर्थन करते हुए तंज कसा और कहा कि और अच्छा होगा वह दिल्ली चले जाएं और उन्हें बिहार में कोई रोकना भी नहीं चाहता. नीतीश कुमार के बयान पर क्या बोले जदयू नेता
जनता दल यूनाइटेड नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, अगर नीतीश कुमार ने राज्यसभा में जाने की बात कही है तो फिर दूसरा व्यक्ति इसमें क्या कह सकता है. नीतीश कुमार ने हमेशा कहा है कि वह जब तक रहेंगे जनता की खिदमत और काम करते रहेंगे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



