
नीतीश कुमार और तेजस्वी की दोबारा जोड़ी बनाने में प्रशांत किशोर का क्या रोल है? खुद दिया ये जवाब
AajTak
बिहार में आज नीतीश कुमार आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस बार महागठबंधन के सहयोग से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन रहे हैं और सरकार बना रहे हैं. इसको लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बताया कि इसमें उनका कोई योगदान नहीं था और न ही कोई भूमिका है.
बिहार में आज नीतीश कुमार आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस बार महागठबंधन के सहयोग से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन रहे हैं और सरकार बना रहे हैं. इसको लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बताया कि इसमें उनका कोई योगदान नहीं था और न ही कोई भूमिका है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी कोई इच्छा भी नहीं है.
वहीं जब आजतक ने उनसे पूछा कि इस बिहार के इस बदलाव को किस रूप में देखते हैं तो प्रशांत ने कहा कि 2012-13 से 10 साल में ये छठवीं सरकार है. बिहार में जो राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हुआ है ये उसी का अगला अध्याय है. इसमें दो चीजें स्थिर हैं, जिनमें पहली चीज है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हुए हैं और अगली बात है कि बिहार की बदहाल स्थिति बनी हुई है.
चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि नीतीश कुमार ने अलग-अलग फॉर्मेशन ट्राई किए हैं. हालांकि बिहार की नई सरकार को शुभकामनाएं. जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि जब बिहार में जब महागठबंधन बन रहा था तो आप प्रमुख स्तंभ थे. अब फिर राज्य में महागठबंधन की सरकार बन रही है तो आपको क्या लगता है कि नीतीश इसको छोड़कर गए थे तो गलती थी क्या उनकी? इसको लेकर उन्होंने कहा कि 2015 में जब महागठबंधन बना था तो उसका दूसरा परिपेक्ष्य था. वो 2013 में एनडीए छोड़कर आए थे और उस एजेंडे पर चुनाव लड़ा गया था कि मोदी जी के विकल्प के तौर पर नीतीश कुमार दिखाई दिए थे. चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़े थे, हालांकि बाद में एनडीए में चले गए. लेकिन बाद में महागठबंधन से मिलकर चुनाव नहीं लड़े थे जीतकर एनडीए से आए थे. इसलिए ये गवर्नेंस का मॉडल है इसमें चुनावी राजनीति नहीं हुई है.
शराबबंदी और नौकरी पर बोले पीके
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री में अंतर नहीं आया है. बिहार की स्थिति में भी कोई अंतर नहीं आया. कल उन्होंने कहा कि बिहार में एक नए अध्याय की शुरूआत है. इससे जनता की समस्या का समाधान होता है तो उनका स्वागत है. अगर कोई नई सरकार बनती है तो अपेक्षा होती है कि कुछ बेहतर होगा. आरजेडी जब विपक्ष में थी तब शराबबंदी की आलोचना कर रही थी अब वो सरकार में हैं तो देखते हैं कि उसपर उसका क्या स्टैंड होगा. 10 लाख की नौकरी पर उनका क्या स्टैंड होगा. ये देखना होगा.
नीतीश के करियर ग्राफ में आई गिरावट

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



