
'नीतीश का न कोई दुश्मन न दोस्त'...बिहार के सियासी उलटफेर से निकले 12 बड़े संदेश
AajTak
नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला कर लिया है. बिहार में अब जदयू, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के महागठबंधन वाली नई सरकार होगी. हालांकि, इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ही होंगे. तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन सकते हैं. उन्होंने गृह मंत्रालय की भी मांग की है. बिहार की राजनीति में हुए उलटफेर का असर देश की राजनीति पर भी पड़ेगा. इस घटनाक्रम के बाद 11 बड़े संदेश सामने आ रहे हैं.
बिहार में मंगलवार को बड़ा सियासी उलटफेर हुआ. नीतीश कुमार ने बीजेपी से अलग होने का फैसला कर लिया है. जदयू की बैठक में इस पर मुहर लग गई. यह दूसरा मौका है, जब नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ा है. इससे पहले नीतीश कुमार 2013 में बीजेपी से अलग हुए थे. हालांकि, 2017 में वे महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ आ गए थे.
बिहार में अब जदयू, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के महागठबंधन वाली नई सरकार होगी. हालांकि, इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ही होंगे. तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन सकते हैं. उन्होंने गृह मंत्रालय की भी मांग की है. बिहार की राजनीति में हुए उलटफेर का असर देश की राजनीति पर भी पड़ेगा. इस घटनाक्रम के बाद 11 बड़े संदेश सामने आ रहे हैं.
1- नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं, जिनका राजनीति में न तो कोई परमानेंट दोस्त है और न ही परमानेंट दुश्मन. 2- नीतीश कुमार को उम्मीद है कि वे बीजेपी का दामन छोड़कर राजद के साथ आकर बिहार में अपना अस्तित्व सुनिश्चित कर सकते हैं. 3- नीतीश अब राष्ट्रीय स्तर पर मोदी के विकल्प के रूप में अपनी पुरानी आशा को फिर से पुनर्जीवित करने की कोशिश कर सकते हैं. 4- बार बार यू टर्न लेने की वजह से 2022 के नीतीश 2013 के नीतीश की तुलना में अपना महत्व कम किया है. 5- महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी से नाता तोड़कर विपक्ष को नया जोश देने का काम किया है. 6- भाजपा अब बिहार में नंबर एक पार्टी के रूप में उभरने की अपनी आशा पर खुलकर काम कर सकेगी. 7- नीतीश का जाना यानी एक और पुराने सहयोगी को खोना 2024 से पहले बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. 8- बीजेपी लालू और विपक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी अभियान तेज करेगी. 9- कांग्रेस जैसी पार्टियों के पास बिहार और हिंदी भाषी क्षेत्रों में सीमित विकल्प हैं, लेकिन वे बड़ी स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन कर अहम भूमिका में आ सकते हैं. 10- अब नीतीश कुमार ममता, केजरीवाल और गांधी परिवार के साथ विपक्षी नेतृत्व का चेहरा बनने वाले उम्मीदवारों में से एक हैं. 11- महाराष्ट्र में हाल में जिस तरह बीजेपी ने उद्धव सरकार को गिराया, उससे नीतीश सतर्क हुए.
12. नीतीश अब लालू-तेजस्वी के पास लौटे रहे हैं, लेकिन इस वक्त RJD मजबूत स्थिति में है. क्योंकि विधानसभा में उसके नंबर ज्यादा हैं और नीतीश ही पाला बदलना चाहते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



