
'निज्जर की हत्या के पीछे भारत के एजेंट, PM मोदी के सामने जताई थी चिंता...', ट्रूडो ने दोहराए आरोप
AajTak
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत पर आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर अपने बयान को दोहराया है. उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार इन आरोपों को गंभीरता से ले और हमारे साथ मिलकर काम करें. जैसे कि मैंने पहले भी कहा है कि हमें पुख्ता जानकारी मिली है कि घटना के पीछे (निज्जर की हत्या) भारत सरकार का हाथ है.
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत पर आरोप लगाने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर अपने बयान को दोहराया है. उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार इन आरोपों को गंभीरता से ले और हमारे साथ मिलकर काम करें.
ट्रूडो ने कहा कि जैसे कि मैंने पहले भी कहा है कि हमें पुख्ता जानकारी मिली है कि घटना के पीछे (निज्जर की हत्या) भारत सरकार का हाथ है. मुझे लगता है कि एक निष्पक्ष न्यायिक प्रणाली वाले देश के तौर पर यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम बेहद ईमानदारी के साथ काम करें. मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि हाउस ऑफ कॉमन्स में इन आरोपों को सबके समक्ष पेश करने का फैसला बहुत गंभीरता से लिया गया है.
हमारी ही जमीं पर हमारे ही नागरिक की हत्या बर्दाश्त नहीं
उन्होंने कहा कि कानून का पालन करने वाले देश के तौर पर यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम निष्पक्ष तौर पर जांच करें. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अंतर्राष्ट्रीय कानून व्यवस्था का पालन करते हैं. मैं यहां कहना चाहता हूं कि हमारी धरती पर हमारे नागरिक की हत्या के पीछे किसी भी देश के हाथ होने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री मोदी के साथ सीधी बात हुई थी. इस दौरान मैंने इस मामले पर उनसे बात की थी. हम चाहते हैं कि भारत सरकार इस मामले को गंभीरता से लें. मामले में पूरी पारदर्शिता बरतने और न्याय सामने लाने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करें. हम कानून का पालन करने वाले देश हैं. हम कनाडा के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने और हमारे मूल्यों को बरकरार रखने की दिशा में काम करते रहेंगे. फिलहाल हमारा ध्यान इसी पर है.
कनााडा बेहद सुरक्षित देश है

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










