
निखिल गुप्ता की कहानी तो धुंध में है, लेकिन जब दुनिया में धराए CIA एजेंट...
AajTak
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA दुनिया भर में खुफिया ऑपरेशन करती रही है. ऐसे अनेक मौके आए जब उसके जासूस और एजेंट रंगे हाथ ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पकड़े गए. ऐसे मौकों पर अमेरिका ने बड़ी बेशर्मी से पूरी कहानी ही बदल दी. एक बार सोवियत रूस ने जब अमेरिका के जासूसी प्लेन को गिरा दिया तो अमेरिका ने तो यह कह दिया था कि NASA के लिए काम रहा विमान था जो मौसम से जुड़ी जानकारी जुटा रहा था. लेकिन सबूतों के आगे US तिलमिला कर रह गया.
अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट का दावा है कि भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता 2023 में एक मर्डर-फॉर-हायर साजिश में शामिल थे. अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रची. अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूयॉर्क में निखिल गुप्ता ने अमेरिकी जज सारा नेटबर्न के सामने पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश रचने के आरोप में दोष को स्वीकार किया है.
गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तानी आतंकी है. वह अमेरिकी नागरिक हैं और खालिस्तान समर्थक हैं. भारत सरकार ऐसे किसी भी ऑपरेशन में इंडियन स्टेट की भागीदारी से साफ इनकार करती है.
कुख्यात ऑपरेशनों के लिए बदनाम CIA
निखिल गुप्ता की कहानी तो अभी रहस्यों के धुंध में हैं. लेकिन दुनिया में ऐसे कई उदाहरण हैं जब अमेरिकी खुफिया एजेंसी के एजेंट गुप्ता ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पकड़े गुए. ये घटनाएं मुख्य रूप से कोल्ड वॉर के समय से लेकर हाल के वर्षों तक की हैं. इनमें जासूसी, घुसपैठ या इंटेलिजेंस गैदरिंग शामिल थी. अमेरिकी सिस्टम की सबसे अच्छी बात यह है कि ऐसे सभी ऑपरेशन और एजेंटों की जानकारी CIA के वेबसाइट पर हासिल की जा सकती है.
जब पकड़े गए CIA एजेंट, एक्सपोज हुआ अमेरिका
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से ही अमेरिका ने दुनिया में अपने रोल को नंबर वन के रूप में प्रचारित करना शुरू कर दिया. तब इस कथित नंबर वन अमेरिका की टक्कर साम्यवादी खेमे के सोवियत रूप से हो रही थी. 1945 के बाद दोनों देशों के बीच न सिर्फ ऑर्म्स रेस शुरू हुआ बल्कि जासूसी ऑपरेशन, काउंटर इंटेलिजेंस का तगड़ा दौर भी शुरू हुआ. इस दौरान कई बार CIA एजेंट पकड़े गए और दुनिया के सामने अमेरिका की काली करतूरत एक्सपोज हो गई. इससे पता चलता था कि अमेरिका कैसे अंतर्राष्ट्रीय नियमों, दूसरे देशों का की संप्रभुता का खुल्लमखुल्ला हनन कर अपनी मनमानी करता था.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







