
ना सुधार गृह में, ना पुलिस की कस्टडी में... तो कहां हैं अतीक के दोनों नाबालिग बेटे?
AajTak
उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या के बाद से अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटे अहज़म और अबान गायब हैं. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि पुलिस ने दोनों बेटों को पकड़ कर किसी अज्ञात जगह पर छिपा दिया है और वो जानकारी नहीं दे रही है.
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद आरोपी माफिया अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों पर सस्पेंस बरकरार है कि आखिर दोनों कहां गए? पुलिस ने बताया कि दोनों को बाल संरक्षण गृह में रखा है लेकिन उनकी मां शाइस्ता के मुताबिक, वहां नही हैं. अब सवाल उठता है कि दोनों को आसमान निगल गया या जमीन खा गई?
शहर के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को उमेश पाल की बम और गोलियां बरसाकर सरेराह हत्या कर दी गई, जिसमें उमेश की सुरक्षा में तैनात दो पुलिस वाले भी शहीद हो गए. हत्या के मामले में अतीक अहमद के पूरे परिवार पर नामजद और कुछ अज्ञात पर धूमनगंज थाने में एफआईआर हुई.
जिला कोर्ट पहुंची मां शाइस्ता
हत्या के बाद से दोनों नाबालिग बेटे अहज़म और अबान गायब हैं. अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा था कि पुलिस ने दोनों बेटों को पकड़ कर किसी अज्ञात जगह पर छिपा दिया है और वो जानकारी नहीं दे रही है. वहीं पुलिस ने कोर्ट में बताया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति उनकी कस्टडी में नही है.
इसके बाद दोबारा सीजेएम कोर्ट में शाइस्ता ने अर्ज़ी डाली और अपने दोनों बेटों के बारे में जानकारी मांगी तो धूमनगंज पुलिस ने कोर्ट को एफिडेविड देकर बताया कि दो मार्च को कसारी मसारी इलाके में अहज़म और अबान लावारिस हालत में घूमते दिखे तो दोनों को खुल्दाबाद के बाल संरक्षण गृह में दाखिल करा दिया है.
सीजेएम ने तलब की रिपोर्ट

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












