
नाबालिग छात्रा से रेप करने वाला ट्यूशन टीचर गिरफ्तार, स्कूल जाते समय करता था छेड़खानी
AajTak
बागेश्वर जिले में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी लंबे समय से नाबालिग की यौन शोषण कर रहा था, जिसके पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है.
उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने नाबालिग किशोरी को हवस का शिकार बनाने वाले एक ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से नाबालिग पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था, जिसको लेकर पीड़िता के पिता ने बागेश्वर नगर कोतवाली में तहरीर दी थी. उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक बागेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में ट्यूशन टीचर है. उसने नाबालिग छात्रा के साथ न केवल बलात्कार किया बल्कि मुंह खोलने पर जान से मारने की भी धमकी दी. नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नवीन रौतेला है. वह साल 2016 से उसके पास ट्यूशन पढ़ने वाली एक छात्रा का शारीरिक व मानसिक शोषण कर रहा है. उसने कई बार छात्रा से रेप किया. आरोपी युवक छात्रा को धमकी भी दे रहा था कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार डालेगा.
कंप्यूटर टीचर ने किया 15 साल की लड़की से रेप
3 महीने पहले पिथौरागढ़ में एर कंप्यूटर टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर रेप की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट में पेश करके फिर जेल भेज दिया गया. दरअसल, जाजरदेवर थानाक्षेत्र में एक शख्स ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 9 अगस्त की रात करीब 12 बजे एक अंजान शख्स उनके घर घुस आया. घर में जब चीखने की आवाज आई तो वह यहां-वहां देखने लगे. उन्होंने फिर एक युवक को घर से बाहर भागते हुए देखा. शख्स ने बताया कि जिस कमरे से युवक भागा था, वह उनकी 15 साल की नातिन का कमरा था. जब नातिन से पूछा गया कि वो शख्स कौन था. तो लड़की ने रोते-रोते बताया कि वो उसकी कंप्यूटर क्लास का टीचर था. उसने उसके साथ गंदी हरकत की. फिर वहां से भाग गया.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




