
नाबालिग का अपहरण, बलात्कार, गर्भपात और फिर वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर... डोंबिवली में नाबालिग से हैवानियत
AajTak
डोंबिवली से 15 वर्षीय एक नाबालिग का पहले अपहरण किया गया. फिर उसके साथ कई बार बलात्कार हुआ और जब वह गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात कराया गया. मामले के उजागर होने पर तिलक नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है.
महाराष्ट्र के डोंबिवली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 15 वर्षीय नाबालिग का पहले अपहरण किया गया. फिर उसके साथ कई बार बलात्कार हुआ और जब वह गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात कराया गया. यही नहीं, इसके बाद पीड़िता को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया गया. मामले के उजागर होने पर तिलक नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता डोंबिवली शहर में अपनी मां और बहन के साथ रहती थी. उसकी मां खाद्य सामग्री बेचने का काम करती है. इसी सिलसिले में आरोपी आशुतोष राजपूत का उनके घर आना-जाना था, जो मसाले बेचने का काम करता था. आशुतोष ने धीरे-धीरे नाबालिग से जान-पहचान बढ़ाई. 10वीं की परीक्षा देने के बाद पीड़िता का अपनी मां से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने आशुतोष से संपर्क किया और उसके घर चली गई.
यह भी पढ़ें: Maharashtra: मजदूर बनकर डोंबिवली छुपा था हत्या का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद जो हुआ वह बेहद भयावह था. आशुतोष ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर बलात्कार किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे एक अन्य महिला के घर ले जाकर जबरन गर्भपात कराया गया. बाद में उसे मुस्कान शेख नामक महिला और उसके पति के घर ले जाया गया, जहां उससे जबरन वेश्यावृत्ति कराई गई और लगातार यौन शोषण किया गया.
दो महीने तक जब लड़की वापस नहीं लौटी तो उसकी मां को संदेह हुआ. आशुतोष लगातार मां को बहकाता रहा कि उसकी बेटी शहर में देखी गई है. आखिरकार मां ने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छानबीन कर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक घर पर छापा मारा और पीड़िता को मुक्त कराया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुस्कान शेख, उसके पति और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुस्कान शेख पर पहले से ही PITA एक्ट के तहत मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी आशुतोष राजपूत की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










