
'नाना, प्लीज मुझे छोड़ दो!', गुहार लगाती रही 10 साल की मासूम, यौन उत्पीड़न कर फरार हुआ कलयुगी बाप
AajTak
बच्ची की मां की शिकायत के बाद, रेप से संबंधित पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी पिता फिलहाल फरार है.
"नाना, मैं आपसे विनती करती हूं, मेरे साथ कुछ मत करना", बेटी ने विनती की, जबकि पिता ने कथित तौर पर 10 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करता रहा. तेलंगाना के नारायणपेट में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. रातनारायणपेट जिले के मरिकल मंडल के एक गांव में एक 10 साल की बच्ची का उसके ही पिता ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया.
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता गांव के एक सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है. हाल ही में मकथल स्थित एक सरकारी छात्रावास से कुत्ते के काटने के बाद घर लौटी थी.
25 जुलाई की दोपहर, जब लड़की घर पर पढ़ाई कर रही थी और उसकी मां दिहाड़ी मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, उसका पिता, जो कथित तौर पर नशे की हालत में था, बकरियां चराकर लौटा और कथित तौर पर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया.
पड़ोसियों ने बच्ची को बचाया
बच्ची के अपने पिता से विनती करने के बावजूद आरोपी ने उस पर हमला जारी रखा. उसकी चीखें सुनकर कुछ स्थानीय लोग घर पहुंचे और बुरी तरह खून से लथपथ बच्ची को बचाया गया.
काम से घर लौटी मां अपनी बेटी को इलाज के लिए एक स्थानीय आरएमपी के पास ले गई. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मारिकल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे महबूबनगर सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












