
नागपुर रेलवे स्टेशन पर जिलेटिन से भरा बैग मिलने से मचा हड़कंप, 54 छड़ों के साथ पावर सर्किट भी मिला
AajTak
नागपुर में आरपीएफ अफसर आशुतोष पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिला है. इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड जांच में जुट गई है. हालांकि, नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, जिलेटिन की 54 छड़ें मिली हैं. हालांकि, विस्फोटक साम्रगी कम मात्रा में थी.
नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात जिलेटिन से भरा बैग मिलने से हड़कंप मच गया. ये बैग स्टेशन के सामने पुलिस बूथ के पास मिला. बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की नजर इस बैग पर पड़ी थी. इसके बाद उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने जब डिटेक्टर की मदद से बैग खोला, तो इसमें जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े मिलीं.
इसके बाद पुलिस आलाकमान एक्शन में आ गई. स्टेशन पर भी हड़कंप मच गया. इसके बाद RPF और GRP पुलिस ने उस परिसर को घेर लिया और मौके पर बम डिटेक्टर टीम को बुलाया गया. इसके बाद जब बैग की तलाशी ली गई, तो बैग में जिलेटिन के साथ साथ पावर सर्किट भी था जो विस्फोट के काम आता है.
इसके बाद नागपुर पुलिस ने तुरंत QRT टीम को तैनात किया और सर्च ऑपरेशन चलाया. नागपुर पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही, ताकि पता चल सके कि किसने ये बैग रखा है और इसे क्यों रखा गया.
नागपुर में आरपीएफ अफसर आशुतोष पांडेय ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिला है. इसके बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड जांच में जुट गई है. हालांकि, नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा, जिलेटिन की 54 छड़ें मिली हैं. हालांकि, विस्फोटक साम्रगी कम मात्रा में थी.
मुकेश अंबानी के घर के बाहर भी मिली थीं जिलेटिन की छड़ें पिछले साल फरवरी में मुकेश अंबानी के घर के बाहर लावारिस कार मिली थी. इसमें जिलेटिन की छड़ें मिली थीं. कार में धमकी भरा पत्र भी था. मुकेश अंबानी के घर के बाहर जो लावारिस कार मिली थी, वह मनसुख हिरेन की थी. बाद में मनसुख हिरेन का शव खाड़ी में मिला था. मनसुख हिरेन की हत्या और यह पूरी साजिश रचने का आरोप सचिन वाझे पर लगे हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










