
नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ US की एयर स्ट्राइक, जानिए क्या बोले ट्रंप
AajTak
नाइजीरिया ने ISIS से जुड़े ग्रुप्स और बोको हराम की तरफ से सालों से चरमपंथी हिंसा का सामना किया है, जिसमें अक्सर देश के उत्तरी हिस्से में आम नागरिकों और धार्मिक समुदायों पर हमले होते रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने नाइजीरिया में ISIS आतंकवादियों के खिलाफ़ कई 'घातक' हवाई हमले किए हैं. उन्होंने इस ग्रुप पर इलाके में ईसाइयों को निशाना बनाने और मारने का आरोप लगाया.
सोशल मीडिया पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि ये हमले उनके आदेश पर किए गए और उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में काम कर रहे ISIS लड़ाकों को निशाना बनाया गया.
उन्होंने लिखा, "आज रात, कमांडर इन चीफ के तौर पर मेरे निर्देश पर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में ISIS आतंकवादियों के खिलाफ़ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया."
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में स्कूल से 25 लड़कियों को उठा ले गए बंदूकधारी, वाइस प्रिंसिपल की हत्या
'हिंसा उस लेवल तक पहुंच गई...'

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








