
नाइजीरिया में शाम की नमाज़ के वक्त मस्जिद में धमाका, अब तक 7 की मौत
AajTak
नाइजीरिया के मैदुगुरी में शाम की नमाज़ के दौरान मस्जिद में धमाका हुआ, जिसमें सात नमाज़ियों की मौत बताई गई. अभी तक किसी ग्रुप ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.
नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में बुधवार को शाम की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में धमाका हुआ. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस धमाके में करीब सात नमाज़ियों की मौत हो गई है. किसी भी हथियारबंद ग्रुप ने इस घटना की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. मिलिशिया नेता बाबकुरा कोलो ने इसे एक संदिग्ध बम धमाका बताया है. हालांकि, आतंकवादियों ने पहले भी मैदुगुरी में आत्मघाती हमलावरों और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल करके मस्जिदों और भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि जब शाम की नमाज़ के लिए लोग इकट्ठा हुए थे, तभी गैंबोरू मार्केट की एक भीड़भाड़ वाली मस्जिद के अंदर बम फटने की घटना हुई.
बाबकुरा कोलो ने कहा, "शक है कि डिवाइस को मस्जिद के अंदर लगाया गया था और धमाका हो गया, जबकि कुछ गवाहों ने बताया कि यह एक सुसाइड बॉम्बिंग हो सकती है.
कई साल बाद हुई ऐसी घटना...
मैदुगुरी बोर्नो राज्य की राजधानी है, जो जिहादी ग्रुप बोको हराम और उसके एक अलग हुए गुट, इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस की सालों पुरानी हिंसा का गढ़ रहा है. हालांकि, शहर में कई साल से कोई बड़ा हमला नहीं हुआ है.
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में स्कूल से 25 लड़कियों को उठा ले गए बंदूकधारी, वाइस प्रिंसिपल की हत्या

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








