नहीं रहे एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर, अमूल को दी थी आइकॉनिक टैगलाइन
AajTak
बड़े अच्छे लगते हैं एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया, अनिल एक बिजनेस टाइकून थे. उनके निधन की जानकारी राम कपूर और गौतमी कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी.
टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं के एक्टर राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 12 अप्रैल को निधन हो गया. अनिल एक बिजनेस टाइकून थे. उनके निधन की जानकारी राम कपूर और गौतमी कपूर ने पोस्ट शेयर कर दी. राम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक इमेज शेयर की. वहीं साथ में उन्होंने अमूल को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रिया कहा. इस पिक्चर में देखा जा सकता है अमूल के विज्ञापन वाली छोटी लड़की अनिल कपूर के साथ बैठी है और कहती है, "आप हमारे परिवार का हिस्सा हमेशा रहेंगे." राम कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "मेरे पिता के लिए अमूल ने जो श्रद्धांजलि दी है उसके आगे मेरे पास शब्द नहीं है, ये सच है कि आप एक सच्चे लेजेंड थे पिताजी. मुझे आपकी बहुत याद आती है.”More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












