
नहीं थम रहा कंगना Vs सुप्रिया विवाद... पैरोडी अकाउंट वाली सफाई पर अब बीजेपी ने किया ये दावा
AajTak
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत पर एक आपत्तिजनक पोस्ट का मामला गरमा गया है. एक ओर बीजेपी इस मुद्दे को लेकर काफी आक्रामक हो गई है तो दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई दी है. बीजेपी ने पैरोडी और पर्सनल अकाउंट को लेकर सवाल किए हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक पोस्ट से सियासत गरमा गई है. यह विवाद थमा नहीं है. कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की सफाई पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सवाल उठाए हैं. मालवीय ने कहा, यदि आपका अकाउंट वही पोस्ट कर रहा है जिसे पैरोडी अकाउंट ने पोस्ट किया है तो इसका सीधा सा मतलब है कि दोनों अकाउंट के एडमिन एक ही हैं. ऐसा करने के लिए व्यक्ति को विक्षिप्त होने की हद तक आत्म-अभिमानी होना पड़ता है.
इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था, कंगना की राजनीति में यह शुरुआत इस बात का प्रतिबिंब नहीं है कि आप कौन हैं, बल्कि यह दर्शाता है कि उन्होंने क्या किया है और आगे भी करने में सक्षम हैं, क्योंकि वे समझ नहीं पा रहे हैं कि मजबूत महिलाओं के साथ कैसे व्यवहार किया जाए. जीत की ओर मार्च करें. विजयी भव. दरअसल, सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से कंगना रनौत की एक तस्वीर शेयर की गई थी. इसमें एक अपमानजनक कैप्शन लिखा गया था. इस पोस्ट को बाद में हटा दिया गया.
'यह पोस्ट मैंने खुद नहीं किया है'
हालांकि, सुप्रिया का कहना है कि उसके अकांउट का एक्सेस किसी और के पास चला गया था जिससे यह गड़बड़ी हुई. श्रीनेत दावा किया है कि यह पोस्ट उन्होंने खुद नहीं किया. इस बीच एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि वह इस संबंध में निर्वाचन आयोग से संपर्क करेंगी. शर्मा ने भाजपा के सदस्य तजिंदर बग्गा द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, कंगना रनौत आप एक योद्धा और चमकता सितारा हो. असुरक्षित महसूस करने वाले लोग घटिया हरकतें करते हैं. यूं ही चमकती रहिये, मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं. तजिंदर बग्गा निर्वाचन आयोग को पत्र लिख रही हूं.
'हर महिला गरिमा की हकदार है'
वहीं, सुप्रिया के पोस्ट पर कंगना ने जवाब दिया और कहा- प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं की भूमिका निभाई है. क्वीन में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक. कंगना ने आगे कहा, सभी महिलाएं अपनी गरिमा की हकदार हैं. हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके बॉडी पार्ट्स को लेकर जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे बढ़कर हमें जीवन या परिस्थितियों को चुनौती देने वाली सेक्स वर्कर्स को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








