
नहीं खत्म हो रहा ओपी राजभर का इंतजार, अब बोले- मेरे लिए मंत्री पद महत्वहीन, पहले से ही तय हैं कुछ चीजें
AajTak
ओपी राजभर ने गत 10 सितंबर को विश्वास जताया था कि दारा सिंह चौहान के साथ उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. एसबीएसपी प्रमुख ने 12 नवंबर को भी यही बात दोहराई थी. दारा सिंह चौहान घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गए थे.
योगी आदित्यनाथ सरकार में शामिल होने की अटकलों के बीच, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि मंत्री पद उनके लिए 'बहुत महत्व नहीं रखता'. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह मंत्री नहीं बनाए जाने के बावजूद राजग के साथ बने रहेंगे? तो इसके जवाब में राजभर ने कहा, 'याद करिए, जब मैं समाजवादी पार्टी के साथ था, तो मैंने कहा था कि भले ही अखिलेश हमारे लिए एक सीट भी न छोड़ें, हम सपा के साथ रहेंगे.'
ओपी राजभर ने गत 10 सितंबर को विश्वास जताया था कि दारा सिंह चौहान के साथ उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. एसबीएसपी प्रमुख ने 12 नवंबर को भी यही बात दोहराई थी. दारा सिंह चौहान घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गए थे. सुभासपा चीफ ने कहा, 'मेरी प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री से बात हुई है. कुछ चीजें हैं, जो पहले से ही तय हैं. 2024 (लोकसभा चुनाव) में, हम एनडीए के साथ हैं.'
राजभर बोले- सुभासपा बढ़ रही और सभी 75 जिलों में सक्रिय है
राजभर ने कहा, 'मेरे लिए मंत्री पद का कोई खास महत्व नहीं है...यह सिर्फ एक साधन है. और एक व्यक्ति, जिसने समाज के हित के लिए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, उसके लिए मंत्री पद का क्या महत्व है?' उन्होंने कहा, एसबीएसपी राज्य में बढ़ रहा है और सभी 75 जिलों में सक्रिय है. सुभासपा ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा और 6 सीटें जीतीं. उस वर्ष ओपी राजभर की पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया, जबकि समाजवादी पार्टी ने विपक्ष की पसंद यशवंत सिन्हा का समर्थन किया.
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले BJP और SBSP अलग हो गईं
इस साल जुलाई में सुभासपा ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था और औपचारिक रूप से एनडीए में शामिल हो गई. वर्ष 2017 में, एसबीएसपी ने भाजपा के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ा और चार सीटें जीती थीं. मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल के दौरान ओम प्रकाश राजभर को मंत्री बनाया गया था. हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और एसबीएसपी की राहें अलग हो गईं. ओपी राजभर की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद जुलाई में एसबीएसपी एनडीए में लौट आई थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



