
नसरुल्लाह की मौत पर भारतीय मुसलमानों में मातम, अरब देशों में खामोशी? समझिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड । Opinion
AajTak
अरब लीग के 22 मुस्लिम देश जुलाई 2024 तक हिजबुल्लाह को आतंकी संगठन ही मानते रहे हैं. अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, और गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल समेत 60 देशों ने हिजबुल्लाह को आतंकी संगठन घोषित किया है. ऐसे में एक आतंकी संगठन के प्रमुख नसरुल्लाह के मारे जाने पर भारतीय मुसलमानों के वर्ग का महिमामंडन करके मातम करना क्या साबित करता है?
इजरायली हमले में हिज्बुल्लाह का सुप्रीम लीडर हसन नसरल्लाह मारा जा चुका है. पर उससे अधिक खास बात यह है कि उसकी मौत पर भारतीय मुसलमान गमजदा हैं. खासतौर पर शिया मुसलमान. नसरुल्ला की मौत पर दुनिया के किसी भी शांतिप्रिय मुस्लिम देश में मातम और प्रदर्शन नहीं है. पर भारत में मुसलमानों का एक धड़ा सड़क पर उतर कर रोष प्रकट कर रही है. मिडिल ईस्ट, टर्की , मिश्र, इंडोनेशिया आदि कहीं से भी ऐसी तस्वीरें या वीडियो नहीं आ रहे हैं, जैसी भारत से आ रही हैं. हो भी क्यों, अरब लीग के 22 मुस्लिम देश जुलाई 2024 तक हिजबुल्लाह को आतंकी संगठन ही मानते रहे है. अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, और गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल समेत 60 देशों ने हिजबुल्लाह को आतंकी संगठन घोषित किया है. ईरान के समर्थन वाले समूह हिज्बुल्लाह के मुखिया की मौत पर पूरा मध्य-पूर्व बंट गया है और कई सुन्नी बहुल देशों ने चुप्पी साध ली है. 32 सालों तक शिया सशस्त्र समूह चलाने वाले नसरल्लाह ने इजरायल और पश्चिमी देशों के अलावा कई क्षेत्रीय दुश्मन भी बना लिए थे. सवाल यह उठता है कि एक आतंकी संगठन का मुखिया जिसके हाथ हजारों निर्दोष नागरिकों के खून से रंगे हैं उसको नैतिक समर्थन देकर हम क्या हासिल करना चाहते हैं? देश के लिए ये कितना खतरनाक है, इसके बारे में क्या कभी सोचा है आपने? इसके लिए हमें थोड़ा इतिहास में जाना होगा. हजार किलोमीटर दूर मुस्लिम जगत में जो हो रहा है उससे भारत का क्या रिश्ता हो सकता है? दरअसल इसकी शुरूआत महात्मा गांधी की एक गलती से हुई थी. जिसका बहुत बड़ा परिणाम बाद में देश ने भुगता था.
1-खिलाफत मूवमेंट को समर्थन देकर हुई शुरूआत, जिसका परिणाम बहुत दुखद रहा
जब जब कहीं दूर मुस्लिम जगत में कुछ अनहोनी होती है तो भारतीय मुसलमान सड़कों पर होता है. नसरूल्ला की मौत कोई नया मामला नहीं है. शार्ली अब्दो वाले केस में भारतीय मुसलमानों ने जम कर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था. पर शुरूआत होती है 2020 में ऐतिहासिक खिलाफत आंदोलन को महात्मा गांधी के समर्थन से. अंग्रेजों ने मध्य एशिया में खलीफा के पद को समाप्त कर दिया था. इसका विरोध मध्य एशिया में हो रहा था. भारत में मुस्लिम लीग भी इसका विरोध कर रही थी. महात्मा गांधी को आपदा में अवसर दिखा. उन्होंने मु्स्लिम लीग से समझौता किया कि कांग्रेस खिलाफत मूवमेंट का समर्थन करेंगी और मुस्लिम लीग असहयोग आंदोलन का. तब तक मुहम्मद अली जिन्ना कांग्रेस में एक आधुनिक विचारों वाले एक उदारवादी नेता थे. जाहिर है कि गांधी के इस प्रस्ताव का उन्होंने विरोध किया. उनका मत था कि कांग्रेस को एक धार्मिक पार्टी को समर्थन देने की क्या जरूरत है. जिन्ना ने इस प्रस्ताव के विरोध में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी. बाद में उसका नतीजा देश के बंटवारे से पूरा हुआ. और राष्ट्रपिता ने दूर देश की धरती पर मुस्लिम जगत में कुछ भी अनहोनी होने पर विरोध करने की परंपरा की शुरूआत कर दी. हालांकि गांधी के मुस्लिम लीग के समर्थन के पहले ही बैरिस्टर जिन्ना, अंसारी, हकीम अजमल खान आदि जैसे कई मुसलमान स्वतंत्रता आंदोलन में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में सक्रिय थे.
2-भारतीय मुसलमान अपने बच्चों से क्या उम्मीद रखते हैं?
नसरुल्ला कोई संत नहीं था, न ही किसी राष्ट्र का प्रमुख. हसन नसरुल्लाह ने कभी भारत की यात्रा नहीं की, भारतीयों के बारे में कभी अपनी हमदर्दी नहीं दिखाई .पर भारत में मुसलमान विशेषकर शिया मुसलमान जिस तरह मातम मना रहा है वह हैरान करने वाला है.हमारे देश के मुसलमानों को क्या यह पता नहीं है कि जिसके लिए वो मातम मना रहे हैं वह शख्स कोई महात्मा नहीं था. उसके संगठन हिजबुल्लाह ने कई आतंकी हमले किए हैं, जिसमें सैकड़ों निर्दोष लोगों की जानें गई हैं. निर्दोषों की जान लेने वाला हर शख्स आतंकी ही होता है. इस बात को मुस्लिम परिवारों को अपने बच्चों को बचाना चाहिए. हैरान करने वाला एक वीडियो एक कश्मीरी मुस्लिम बच्ची का वायरल हो रहा है जो हमारे देश के मुस्लिम परिवारों के लिए खतरे के सिगनल की तरह है. बच्ची इस वीडियो में कह रही है कि नसरुल्ला मरा नहीं है, हर घर से एक नसरुल्लाह निकलेगा. आम तौर पर भारत में यह माना जाता है कि शिया लोगों में लिट्रेसी आम सुन्नियों के मुकाबले बहुत ज्यादा है. हैरान करने वाली बात यह है कि अगर पढ़े लिखे मुस्लिम इस तरह की सोच रखेंगे तो बाकी का तो अल्लाह ही मालिक है. भारत के कई शहरों में नसरुल्ला का महिमामंडन करने मुस्लिम परिवार ऐसे परिवेश में अपने बच्चों से क्या उम्मीद रखते हैं. क्या वो अपने बच्चों को नसरूल्लाह के रास्ते पर चलने के लिए इंस्पायर कर रहे हैं.
3-हिंदू कट्टरपंथियों को और मजबूत बनाते हैं ऐसे धरना प्रदर्शन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










